Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
मधुबनी, 3 सितंबर 2026। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (DRDA) सभागार में उप विकास आयुक्त (DDC) तुषार कुमार की अध्यक्षता में VB-G RAM G योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पंचायत स्तर पर उनके क्रियान्वयन और संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि VB-G RAM G योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक आधारभूत संरचना को मजबूत करना और…
मधुबनी, 3 सितंबर 2026। जिले में गैर-संचारी रोगों (NCD) की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के लिए ‘स्वस्थ एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर संचालित यह अभियान 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलेगा। अभियान के दौरान लोगों की स्क्रीनिंग के साथ परामर्श, दवा वितरण और आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, मुंह, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर, Non-Alcoholic Fatty Liver Disease (NAFLD) और Chronic Obstructive Pulmonary Disease (COPD) की समय…
मधुबनी, 3 सितंबर 2026। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। इसके तहत प्रत्येक नागरिक का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) बनाने के साथ ही सरकारी और पंजीकृत निजी स्वास्थ्य संस्थानों का Health Facility Registry (HFR) तथा चिकित्सकों एवं अन्य मेडिकल कर्मियों का Health Professional Registry (HPR) में पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सिविल सर्जन, मधुबनी ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंडवार प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों का शत-प्रतिशत…
सीतामढ़ी में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान जारी है। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए व्यापक स्तर पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा वाहन चालकों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है।#Sitamarhi #SitamarhiPolice #VehicleChecking #CrimeControl #BiharPolice #LawAndOrder #BiharNews
सीतामढ़ी। सुप्पी थाना पुलिस ने मारपीट से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त साजन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सुप्पी थाना कांड संख्या 251/26 के तहत की गई है। मामले में साजन कुमार गुप्ता को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। #Sitamarhi #SuppiPolice #SitamarhiPolice #BiharPolice #CrimeNews #सीतामढ़ी #सुप्पीथाना #मारपीट #गिरफ्तारी #बिहारपुलिस
सीतामढ़ी। जिले में अवैध मादक पदार्थ और हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 29.2 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, देसी कट्टा, कारतूस, तलवार, तराजू, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। पहली कार्रवाई 2 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर मेजरगंज थाना पुलिस ने ग्राम मरपा सिरपाल में की। पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर 29.2 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 14.60 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया…
सीतामढ़ी। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनबरसा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 486 लीटर नेपाली देसी गौरभ सौंफी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 को सोनबरसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बकचौड़ा पुल के समीप कार्रवाई की। मौके से 05 मोटरसाइकिलों के साथ कुल 486 लीटर नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई। मामले में पुलिस ने विपिन कुमार, निवासी बेला…
सीतामढ़ी। साइबर अपराध के मामलों में सीतामढ़ी साइबर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की कुल ₹3.42 लाख से अधिक की राशि वापस कराने में सफलता हासिल की है। पहले मामले में साइबर थाना, सीतामढ़ी की प्रभावी कार्रवाई के बाद गलती से दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर हुई ₹16,900 की राशि पीड़ित पप्पू कुमार को वापस करा दी गई। पुलिस की त्वरित पहल से पीड़ित को उसकी रकम वापस मिल सकी। वहीं, साइबर थाना कांड संख्या 57/26 से जुड़े साइबर ठगी के मामले में पीड़ित जीत कुमार, पिता–स्वर्गीय नन्दलाल सिंह, निवासी जलशी, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी की…
सीतामढ़ी जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 3 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने कार्यालय में पहुंचे लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करते हुए मामलों को अग्रेषित किया गया। जन शिकायत सुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन की ओर से आम नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास…
शिकायत के बाद भी नही हुई कार्यवाही रोड निर्माण कार्य में अफसर एव कर्मचारियों की मिली भगत से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है रेत की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है सीमेंट भी निम्न क्वालटी की बता दे की विगत दिनों जनपद पंचायत बीजाडांडी के टिकरिया पंचायत के पोषक ग्राम मझगांव में एक सी सी रोड निर्माण कार्य हुआ जिसमे भृष्टाचार्य चरम सीमा तक किया गया इस रोड को वहाँ बनाया गया जहाँ पर पहले से ही रोड बनी हुई है हद तो जब हो गई स्थानीय पत्रकारो ने इसकी खबर प्रकाशित कर उच्च अधिकारीओ के…