Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नेपाली नागरिकों को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बद-कोरियाह चौक के पास की गई। जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस और SSB की टीम को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद संयुक्त अभियान चलाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 3.12 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटू कुमार यादव और मनोज यादव के रूप में हुई है।…
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।[04/05, 12:48 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के निर्देशानुसार बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु महिला थाना पुलिस टीम द्वारा मुख्य बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों,बस स्टैंडों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर गश्ती की जा रही है।[04/05, 2:27 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले…
तात्कालिक मौसम चेतावनी * मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार आज 6मई बुधवार को पूर्वाह्न 03.10बजे से पूर्वाह्न 06.10 बजे तक मधुबनी जिले के कुछ प्रखंडों में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए कृपया सावधानी रखें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करें। आपदा नहीं हो भारी,यदि पूरी हो तैयारी। * जिला प्रशासन ( सूचना एवं* जनसंपर्क) मधुबनी द्वारा जनहित में जारी।
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 05/05/2026 ■बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत तत्कालीन 04 अंचल अधिकारियों से अधिरोपित दंड की वसूली हेतु की गई कारवाई——–सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार को तत्कालीन अंचल अधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन/अंतिम पदस्थापन संबंधी सूचना उपलब्ध कराने हेतु पत्र के माध्यम से किया अनुरोध मधुबनी 05 मई 2026 ⬛️ जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत संबंधित अंचल अधिकारियों पर अधिरोपित आर्थिक दंड की वसूली सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कारवाई की गई हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सचिव, राजस्व…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 05 /05/2026 ⬛️ बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत दंडित तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन की सूचना उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को लिखा पत्र।——————————— दंड वसूली को लेकर सख्ती।——- ।मधुबनी, 05 मई 2026:जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दंडित किए गए तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार को पत्र प्रेषित कर दंडित पदाधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन/अंतिम पदस्थापन कार्यालय की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय ⬛️ पंचायत सचिवों पर कार्रवाई: वेतन से होगी दंड राशि की वसूली, डीएम ने दिए सख्त निर्देशमधुबनी, मई 2026:जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दंडित किए गए पंचायत सचिवों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उनके वेतन से दंड राशि की वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।जिला पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, विभिन्न प्रखंडों—लौकही, खुटौना, झंझारपुर, फुलपरास, हरलाखी एवं मधेपुर—में पदस्थापित पंचायत सचिवों द्वारा समयबद्ध सेवा प्रदान नहीं किए जाने के कारण उन पर आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया था।…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 05/05/2026 ■सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने की कारवाई मधुबनी 05 मई 2026 यातायात थाना में प्रतिनियुक्त बिहार होम गार्ड सिपाही का वाहन चेकिंग के क्रम मे संदिग्ध आचरण एवं पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के आलोक में सक्षम प्राधिकार, जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा बिहार होम गार्ड सिपाही सं०-10217 विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं अग्रेत्तर कारवाई हेतु जांच का निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन भ्रष्टाचार के किसी भी मामले पर जीरो टॉलरेंस की…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्तिदिनांक – 05/05/2026================ मधुबनी जिला में आज दिनांक-05.05.2026 को 50 हजार 700 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध ——जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से भेज सकते है शिकायत या सुझाव ——-ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान करनेवाले गैस वितरकों एवं उनके कर्मियों को चिन्हित कर होगी कड़ी कारवाई मधुबनी 05 मई 2026 जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता को अनावश्यक…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 04/05/2026 ■राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के अंतर्गत अच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला (Cooking coal) आम उपभोक्ता तक वितरण हेतु बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि० के माध्यम से जिला वार थोक विक्रेता का किया जायेगा चयन* मधुबनी 04 मई 2026 राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के अंतर्गत अच्छादित लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों के माध्यम से कुकिंग कोयला (Cooking coal) आम उपभोक्ता तक वितरण हेतु बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन लि० के माध्यम से जिला वार थोक विक्रेता चयन हेतु आम सूचना निर्गत किया गया है। जिसमें बिहार…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 04 /05/2026 ⬛️ मधुबनी रेलवे स्टेशन चौक से 13 नं० रेलवे गुमटी तक जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में पहल तेज।मधुबनी, 4मई 2026____ : जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा द्वारा पूर्व में प्रेषित पत्र के आलोक में मधुबनी रेलवे स्टेशन (बजरंगबली मंदिर) से 13 नं० रेलवे गुमटी तक लगातार उत्पन्न हो रही जाम की गंभीर समस्या के समाधान हेतु पहल अब तेज हो गई है।ज्ञातव्य है कि उक्त मार्ग पर प्रतिदिन अत्यधिक भीड़ एवं वाहनों के दबाव के कारण आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही,…