Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

    August 16, 2026

    साइंस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” का हुआ आयोजन

    August 16, 2026

    परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»Arijit Singh और आतिफ को टक्कर देने वाला वो पाकिस्तानी सिंगर, 7 साल में गाए 14 गाने; कल्ट सॉन्ग्स गाकर हुआ गायब
    National

    Arijit Singh और आतिफ को टक्कर देने वाला वो पाकिस्तानी सिंगर, 7 साल में गाए 14 गाने; कल्ट सॉन्ग्स गाकर हुआ गायब

    adminBy adminJuly 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इन दिनों फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है। फिल्म आवारापन के सीक्वल में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) फिर से अपने उसी किरदार के साथ वापसी कर रहे हैं। अब जब इमरान आ रहे हैं, तो हर किसी के दिल में सवाल है कि आखिर इस बार कहानी क्या होगी।

    हालांकि टीजर (Aawarapan 2 Teaser) रिलीज के साथ कहानी के अलावा इसके ओरिजिनल कल्ट गानों को भी रीक्रिएट किया जा रहा है, लेकिन फिल्म के एक गाने में आवाज देने वाले एक सिंगर की कहानी जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

    कौन सा है वो सिंगर?

    साल 2007 में आई आवारापन में जिस सिंगर ने ‘तो फिर आओ’ (Toh Phir Aao) गाने को आवाज दी थी, हम उसी की बात कर रहे हैं और उस सिंगर का नाम है मुस्तफा जाहिद। जी हां, पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले सिंगर मुस्तफा जाहिद उन सिंगर्स में से हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में कम गाने गाए, लेकिन ऐसे गाने गाए जो यादगार बन गए। इन गानों के जरिए मुस्तफा हर किसी के फेवरेट बन गए।

    2000 के दौर में मुस्तफा हिंदी फिल्मों में आए। मुस्तफा का जन्म लाहौर में हुआ और मशहूर पाकिस्तानी रॉक बैंड ‘जूनून’ के सिंगर अली अजमत के मुस्तफा चचेरे भाई हैं। साल 2004 में उन्होंने अपना म्यूजिक बैंड ‘रॉक्सन’ बनाया था इस बैंड का पहला एल्बम ‘रोजन-ए-दीवार’ था, जिसे दर्शकों से खूब प्यार मिला।

    अब पाकिस्तान में उन्हें भले ही पहले ज्यादा पहचान नहीं मिली, लेकिन हिंदी फिल्में उनके लिए लकी जैकपॉट साबित हुईं और फिर उन्हें भारतीय सिनेमा में बड़ी पहचान 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ (Awarapan) से मिली।

    मुस्तफा का ये गाना चार्टबस्टर रहा और हर किसी की जुबान पर यही गाना था। इसके अलावा इस फिल्म के एक और गाने ‘तेरा मेरा रिश्ता’ (Tera Mera Rishta) भी उन्होंने ही गाया। फिल्म के दोनों गाने ब्लॉकबस्टर रहे और पाकिस्तान के इस सिंगर ने बॉलीवुड में आते ही अपनी धाक जमा ली।

    बॉलीवुड को दिए यादगार गाने

    फिल्म ‘आवारापन’ के बाद मुस्तफा को कई और फिल्मों में गाने का मौका मिल गया। इसके बाद साल 2012 में आई फिल्म ब्लड मनी में मुस्तफा ने तीन और गानों को आवाज दी। इनमें से दो गाने तो चार्टबस्टर में नंबर वन रहे। इनमें से एक गाने का नाम था ‘जो तेरे संग’ (Jo Tere Sang)।

    इसके बाद मर्डर 3 और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों के लिए भी उन्होंने अपनी आवाज दी। साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 आई और साल की सबसे बड़े म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म रही। इस फिल्म में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से लेकर अंकित तिवारी और मुस्तफा की आवाज सुनाई दी।

    फिल्म के सारे गाने हिट रहे और फिल्म के एक गाने ‘भुला देना’ (Bhula Dena Mujhe) को किसी और ने नहीं बल्कि मुस्तफा ने ही गाया था। इसके बाद साल 2014 में फिल्म एक विलेन में मुस्तफा जाहिद ने ‘जरूरत’ (Zaroorat Song) गाने को आवाज दी थी और ये गाना भी सुपरहिट रहा।

    महज 7 साल तक मुस्तफा का करियर हिंदी सिनेमा में रहा और इन सालों में मुस्तफा ने कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए। कहा जाता है कि उस दौर में मुस्तफा जाहिद की तुलना अरिजीत सिंह, अंकित तिवारी और आतिफ असलम जैसे सिंगर्स के साथ होती थी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleत्रैमासिक परीक्षा के दौरान दो शिफ्ट वाले विद्यालयों में बदलेगा प्राथमिक विद्यालयों का संचालन समय
    Next Article बिहार में 13 BEO का ट्रांसफर, 8 जुलाई तक ज्वाइनिंग का अल्टीमेटम; किसे कहां मिली पोस्टिंग?
    admin

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

    August 16, 2026

    साइंस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” का हुआ आयोजन

    August 16, 2026

    भोजपुरी डांस से अलग है बिहार का ये लोक नृत्य, पति-पत्नी की कहानी कहता है जट-जटिन

    August 8, 2026

    ‘डबल मीनिंग’ टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन को बड़ी राहत, मद्रास हाई कोर्ट ने रिहाई का दिया आदेश

    August 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

    By adminAugust 16, 20260

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–13–08–2026 स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप…

    साइंस कॉलेज में “हर घर तिरंगा” का हुआ आयोजन

    August 16, 2026

    परसुरामपुर पंचायत में 18 अगस्त को लगेगा सहयोग शिविर, जन शिकायतों का होगा प्रभावी निराकरण

    August 13, 2026

    परसौनी की सभी पंचायतों को बाल हितैषी बनाने की पहल, प्रखंड स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    August 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (591)
    • Breaking News (1,362)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (176)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?