Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
सीतामढ़ी के गाढ़ा थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले एक अवैध नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। 5 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गाढ़ा चौक स्थित एक दुकान पर की गई छापेमारी में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की फर्जी तरीके से तैयारी से जुड़ा सामान बरामद किया गया। मौके से दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार गाढ़ा चौक स्थित इस दुकान में अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। सूचना की पुष्टि होने के बाद…
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM में सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की सुरक्षा जांच की जा रही है। बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।[07/05, 12:04 pm] +91 91990 97465: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।[07/05, 2:44 pm] +91 91990 97465: सीतामढ़ी जिला में जनता की…
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार 09 मई 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतामढ़ी के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत के माध्यम से आमजन को लंबित मामलों के त्वरित, सरल और सुलभ निपटारे का अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इस लोक अदालत में विशेष रूप से 90 दिनों से अधिक समय से लंबित ट्रैफिक चालान और चालान जमा करने से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों को न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाते हुए समय और संसाधनों की बचत कराना है। प्राधिकरण ने आम जनता से…
सीतामढ़ी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर सीतामढ़ी नगर थाना पुलिस, एसटीएफ टीम और औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, इंजेक्शन और कैप्सूल/टैबलेट बरामद किए गए हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस अब पूरे नेटवर्क और नेपाल तस्करी कनेक्शन की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार 6 मई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीनगर वार्ड नंबर-15 स्थित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान प्रवीण कुमार के मकान…
समाहरणालय, सीतामढ़ीजिला जन सम्पर्क कार्यालयप्रेस विज्ञप्तिदिनांक :- 07.05.2026 राष्ट्रीय लोक अदालत : ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन हेतु विशेष व्यवस्था9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान मामलों की होगी सुनवाई90 दिन से पुराने चालानों पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक की छूटवाहन चालकों के लिए ट्रैफिक चालान से राहत पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर सिविल कोर्ट परिसर में ट्रैफिक चालान मामलों के निष्पादन हेतु विशेष स्टॉल लगाया जाएगा।जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) श्री कुमार प्रशांत कुमार ने बताया कि लोक अदालत में 90…
जिला जन संपर्क प्रशाखा प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 07 मई 2026 डिस्ट्रिक्ट स्किल कमिटी की बैठक संपन्न, युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर समाहरणालय स्थित विमर्श सभाकक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कौशल समिति (डिस्ट्रिक्ट स्किल कमिटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका वास्तविक उद्देश्य…
ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर ऑटो चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल बथनाहा:प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच 227पर खदान की खड़ी ट्रक में ऑटो ने मारी टक्कर ऑटो चालक सहित दो गंभीर रूप से घायल हो गया है।112की टीम ने घायलों को सहयोग कर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए समुचित इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भेज दिया एक घायल की पहचान डुमरा सीतामढ़ी के लालबाबू साह के रूप में किया गया है हालाकि समाचार लिखे जाने दूसरों की पहचान नहीं किजा सकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार…
⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 06 /05/2026 ⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे⬛️ शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अनुशासन को लेकर दिए सख्त निर्देश⬛️ अग्निवीर तैयारी ट्रैक, सड़क एवं भू-अर्जन कार्यों का भी किया स्थल निरीक्षण।मधुबनी, 06 मई 2026 :जिलाधिकारी आनंद शर्मा* ने अपने नियमित बुधवारीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत जयनगर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेला जयनगर एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलाबाड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्तिदिनांक – 06/05/2026================ मधुबनी जिला में आज दिनांक-06.05.2026 को 50 हजार 53 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध ——जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से भेज सकते है शिकायत या सुझाव ——-ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान करनेवाले गैस वितरकों एवं उनके कर्मियों को चिन्हित कर होगी कड़ी कारवाई मधुबनी 06 मई 2026 जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता को अनावश्यक…
समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 06 /05/2026 ⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा सहित वरीय अधिकारियों ने जिलेभर में गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का किया सघन औचक निरीक्षण⬛️ एलपीजी की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश, लंबी कतार मिलने पर होगी कार्रवाई⬛️ आम नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी : जिलाधिकारी⬛️ जांच उपरांत सभी अधिकारियों ने गूगल प्रपत्र के माध्यम से उपलब्ध कराया विस्तृत प्रतिवेदनमधुबनी, 06 मई 2026 :जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश के आलोक में जिलेभर में घरेलू गैस (एलपीजी) एवं पेट्रोल/डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने…