Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    November 22, 2026

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला
    Bihar

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    adminBy adminNovember 22, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    [22/11, 4:04 pm] +91 79922 56033:  प्रशासन द्वारा कमला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्घाटन श्री अरुण शंकर प्रसाद माननीय मंत्री श्रम संसाधन सह युवा एवं रोजगार कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया जाएगा.
    समारोह में कमला माता का पूजन, कमला आरती तथा कमला नदी की महिमा, संरक्षण व इतिहास से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, स्थानीय स्कूली छात्रों, जिया सिंह, विक्रांत ग्रुप, शिवम् मिश्रा, ऑरेंज एफ एम के एंकर सावन, शिव संगीत केंद्र तथा अन्य कलाकारों द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा. मंच का संचालन सुमन कुमार शर्मा, शालिनी जायसवाल और एंकर सावन द्वारा किया जाएगा. काव्य पठान एवं जागरूकता कार्यक्रम ज्योत्स्ना मंडल के कवियों द्वारा किया जाएगा. कार्यक्रम संध्या 3:00 बजे से शुरू होकर रात्रि 10:00 बजे तक निर्धारित है .।
    [22/11, 4:12 pm] +91 79922 56033: आधुनिक कृषि यांत्रिकरण से मधुबनी के किसानों की बदलेगी खेती की तस्वीर, उत्पादन में हो रही उल्लेखनीय वृद्धि

    सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से गेहूं की पंक्ति में बुवाई बनी किसानों के लिए लाभकारी, कम लागत में अधिक उत्पादन और समय-श्रम की बचत

    कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान, 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
    मधुबनी
    22 नवंबर, 2026

    जिले में कृषि को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में कृषि विभाग द्वारा कृषि यांत्रिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से जहां खेती की लागत में कमी आ रही है, वहीं फसल उत्पादन एवं उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल रही है। परंपरागत छिटकाव विधि के स्थान पर पंक्ति में बुवाई जैसी आधुनिक तकनीक किसानों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है।
    इसी कड़ी में 18 नवंबर 2026 को रहिका प्रखंड अंतर्गत शंभुआर पंचायत के भीठी ग्राम में प्रगतिशील किसान श्री राजेश तिवारी एवं श्री हितेश तिवारी के खेत में कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तकनीकी देखरेख में सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल मशीन से गेहूं की पंक्ति में बुवाई कराई गई।

    क्या है सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल और इसके लाभ?
    सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल एक आधुनिक कृषि यंत्र है, जिसके माध्यम से खेत में बीज एवं उर्वरक की बुवाई एक साथ निर्धारित दूरी एवं गहराई पर कतारों में की जाती है। सामान्यतः इसमें कतार से कतार की दूरी 18 से 22 सेंटीमीटर तथा बुवाई की गहराई 4 से 6 सेंटीमीटर रखी जाती है। इसकी अनुशंसित बीज दर 100 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर है।
    इस तकनीक से बीजों का समान अंकुरण एवं पौधों की बेहतर बढ़वार होती है। प्रत्येक पौधे को पर्याप्त धूप, हवा, नमी एवं पोषक तत्व मिलते हैं। छिटकाव विधि की तुलना में बीज एवं उर्वरक की बचत होती है। साथ ही निराई-गुड़ाई, सिंचाई, कीटनाशक छिड़काव एवं कटाई का कार्य भी अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। पौधों की व्यवस्थित कतारों से फसल गिरने की आशंका कम होती है तथा स्वस्थ पौधों और अच्छी बालियों के विकास से उत्पादन में वृद्धि होती है।
    किसान का अनुभव: 18-20 क्विंटल से बढ़कर 30-32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन
    प्रगतिशील किसान श्री राजेश तिवारी बताते हैं कि वर्ष 2025-26 में उन्होंने आठ हेक्टेयर भूमि में सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से गेहूं की बुवाई की थी। विषम जलवायु परिस्थितियों के बावजूद छिटकाव विधि से बोई गई फसल की औसत उत्पादकता जहां 18 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही, वहीं सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल से बोई गई फसल का उत्पादन 30 से 32 क्विंटल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुआ।
    उन्होंने बताया कि इस आधुनिक कृषि यंत्र के उपयोग से समय एवं श्रम की बचत, खरपतवार नियंत्रण, सिंचाई और कटाई में सुविधा तथा कृषि लागत में कमी आई है। पंक्ति में बुवाई से औसतन लगभग 20 प्रतिशत अधिक उत्पादन प्राप्त होने का अनुभव भी उन्होंने साझा किया। इस वर्ष वे 10 हेक्टेयर में इसी तकनीक से गेहूं की बुवाई करने की योजना बना रहे हैं।
    86 कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान
    कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत जुताई, बुवाई, कटाई, दौनी, निराई, सिंचाई एवं प्रसंस्करण सहित विभिन्न कृषि कार्यों के लिए कुल 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित जीरो टिलेज सहित अन्य कृषि यंत्रों पर 75 से 80 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है।योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के OFMAS पोर्टल पर 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिले में अब तक 4,079 किसानों द्वारा आवेदन किया जा चुका है। केंद्रीयकृत ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को स्वीकृति पत्र निर्गत किया जाता है। प्रथम चरण में कुल 1,135 स्वीकृति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

    25 एवं 26 नवंबर को कृषि यांत्रिकरण मेला
    किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 एवं 26 नवंबर को संयुक्त कृषि भवन, महिनाथपुर, रामपट्टी परिसर में कृषि यांत्रिकरण मेला आयोजित किया जाएगा। किसान OFMAS पोर्टल, बिहार कृषि ऐप, जिला प्रशासन के फेसबुक पेज, समाचार पत्रों तथा कृषि विभाग के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    जिलाधिकारी की अपील
    जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे
    आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि यांत्रिकरण को अपनाकर खेती को अधिक उत्पादक और लाभकारी बनाएं। कृषि विभाग द्वारा संचालित अनुदान योजनाओं का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करें। उन्होंने किसानों को कृषि यांत्रिकरण मेले में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने तथा उपलब्ध योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
    जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया है कि किसानों के बीच योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, उन्हें तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराएं तथा अनुदान की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के अधिक से अधिक किसान आधुनिक कृषि तकनीकों से लाभान्वित होकर अपनी आय एवं आर्थिक समृद्धि में वृद्धि कर सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित
    Next Article बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी
    admin

    Related Posts

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026

    कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी

    November 22, 2026

    पल्स पोलियो अभियान: डीएम की अपील – ‘एक भी बच्चा न छूटे’

    November 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    बिहार विधान परिषद में 8 नए MLC का शपथ ग्रहण कल, दोपहर 12:30 बजे शुरू होगी नई पारी

    By adminNovember 22, 20260

    बिहार की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। बिहार विधान परिषद को…

    जयनगर में कमला नदी के तट पर पहली बार कला एवं संस्कृति विभाग तथा मधुबनी जिला

    November 22, 2026

    मधुबनी में 25 एवं 26 नवंबर को लगेगा कृषि यांत्रिकरण मेला, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं यंत्रों से किसानों को किया जाएगा लाभान्वित

    November 22, 2026

    कमला महोत्सव-2026 की तैयारियाँ तेज, भव्य एवं आकर्षक आयोजन की तैयारी

    November 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,221)
    • Breaking News (1,509)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (237)
    • Politics (42)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?