Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जिले की सभी 384 पंचायतों में लगेंगे विशेष बैंकिंग कैंप
    Bihar

    वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जिले की सभी 384 पंचायतों में लगेंगे विशेष बैंकिंग कैंप

    adminBy adminNovember 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छूटे हुए लाभार्थियों को जनधन खाता, अटल पेंशन एवं बीमा योजनाओं से जोड़ने की पहल;

    शहरी क्षेत्र के लिए 19 एवं 20 नवंबर को नगर भवन परिसर में लगेगा विशेष कैंप

    जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक,
    मधुबनी
    10 नवंबर, 2026

    वित्तीय समावेशन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं बैंकिंग योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान 2026 चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले की सभी 384 पंचायतों में बैंकों के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से अब तक वंचित एवं छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।

    अभियान के सफल, सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि वित्तीय समावेशन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बैंकिंग सुविधाओं एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र लाभार्थी जानकारी के अभाव अथवा प्रक्रियागत कठिनाइयों के कारण योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

    अभियान के तहत मुख्य रूप से प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के अंतर्गत खाता खोलने, निष्क्रिय जनधन खातों को पुनः सक्रिय करने, अटल पेंशन योजना (APY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के अंतर्गत अब तक छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि दिनांक 11 नवंबर को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड के संबंधित अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। प्रत्येक प्रखंड के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के लिए कैंप आयोजन का पंचायतवार रोस्टर तैयार किया जाए। रोस्टर के अनुसार कैंपों का आयोजन सुनिश्चित करने के साथ इसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।

    उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर कैंप आयोजन की पूर्व सूचना संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, स्थानीय कर्मियों एवं आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी निर्धारित तिथि को कैंप में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जनजागरूकता एवं लाभार्थियों को प्रेरित करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पुराने एवं निष्क्रिय बैंक खातों को सक्रिय करने पर बल देते हुए निर्देश दिया कि 10 वर्ष या उससे अधिक पुराने खातों की पहचान कर संबंधित खाताधारकों का केवाईसी (KYC) अद्यतन कराया जाए तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर खातों को पुनः सक्रिय करने की कार्रवाई की जाए। इसके लिए बैंक अधिकारियों को आवश्यक सहयोग एवं तत्परता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    शहरी क्षेत्र के लिए नगर भवन परिसर में लगेगा विशेष कैंप
    ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को भी अभियान से जोड़ने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत आगामी 19 एवं 20 नवंबर को नगर भवन परिसर में बृहद कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में विभिन्न बैंकों द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे तथा बैंक अधिकारी उपस्थित रहकर लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग करेंगे।

    जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा जाए, बल्कि वास्तविक रूप से पात्र एवं छूटे हुए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बैंक अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कैंपों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही, कैंपों में प्राप्त आवेदनों एवं लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किए जाने की प्रगति पर भी नियमित निगरानी रखी जाए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का मूल उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए सभी पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसौराठ महोत्सव–2026 का होगा भव्य आयोजन: समूह लोकनृत्य/लोकगीत की होगी प्रतियोगिता, विजयी कलाकार होंगे पुरस्कृत
    Next Article खाद्यान्न सुरक्षा को लेकर मिशन मोड में चल रहा राशन कार्ड निर्माण अभियान, जिले में 63,860 नये राशन कार्ड सृजित
    admin

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    छठ पर्व पर डूबते सूर्य की आराधना करने सोनिया विहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी आए नजर

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    By adminNovember 15, 20260

     विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद यात्रा…

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,160)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (229)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?