Chhat Puja 2026 कैनवास पर ब्रश पेंटिंग वाले हाथों ने चूल्हा-चौका किया। देवी मइया की आराधना कर केले के पत्ते पर प्रसाद परोसा। मिट्टी के चूल्हे में फूंक-फूंक कर धुएं में आंख मिचलते हुए आधुनिक युग में परंपरा को ताजगी देती रहीं सिविल लाइंस स्थित मायके में चित्रकार अंकिता सिंह। कुछ ऐसे ही भाव रहे नैनी में लेबर कमिश्नर डीके राय और उनकी पत्नी नीलम के। न अफसरों जैसे ठाठ-बाट न किसी तरह की आधुनिकता।
शनिवार शाम अंकिता ने मनोभाव से प्रसाद बनाया। गुड़-चावल की खीर, पराठा बनाने के लिए आम की लकड़ी से चूल्हा जलाया। अंकिता कहती हैं कि छठी मइया की आराधना इसलिए भी उनके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मूलरूप से बलिया की रहने वाली हैं। कहा कि पेशा अलग है, परंपरा की जड़ों से जुड़े रहना अलग बात।
Chhat Puja 2026 नैनी में अपने घर आए लेबर कमिश्नर डीके राय ने विधि विधान से छठ मइया की पूजा अर्चना की। पत्नी नीलम गृहणी हैं। विधि विधान से हुई पूजा के बाद डीके राय ने कहा कि छठ मइया की कृपा से ही जीवन में सबकुछ पाया है। श्रद्धाभाव से पूजा सभी को करना चाहिए, सरकारी सेवा से समय निकालकर पूजा करने आते हैं।
