दिल्ली समेत पूरे देश में छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोनिया विहार में घाट पर पहुंची। उनके साथ दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी वोट पर सवार नजर आए।
सोनिया विहार के छठ घाट पर पहुंचकर सीएम रेखा गुप्ता ने डूबते सूर्य की अराधना की। नांव से घूमते हुए उन्होंने घाट पर पहुंचे व्रतियों का अभिवादन किया।
कपिल मिश्रा और मनोज तीवारी भी साथ आए नजर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली के मंत्री कपील मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी भी बोट पर सवार नजर आए। इस दौरान उन्होंने छठी माईया का गीत भी सुनाया।
मनोज तिवारी पीले रंग का कुर्ता-धोती और सिर पर गमछा बांधकर घाट पर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुरभि तिवारी ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया।
घाट पर भारी संख्या में लोग ढ़लते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी व्रतियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
