Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»छठ महापर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
    Bihar

    छठ महापर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    adminBy adminNovember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जन संपर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 09 नवंबर 2025

    आगामी छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन ने आज सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं व्रती विभिन्न स्थानों से ट्रेन के माध्यम से सीतामढ़ी पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा, सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने रेलवे के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

    इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यात्रियों के आवागमन को सुगम बनाने तथा स्टेशन को आकर्षक ढंग से सजाने-संवारने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने नगर निगम को स्टेशन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा आकर्षक तोरण द्वार बनाने का निर्देश दिया। साथ ही रेलवे प्रशासन को भी श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने को कहा गया। विदित हो कि रेलवे प्रशासन द्वारा भी इस दिशा में आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

    निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

    जिलाधिकारी ने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर स्वागत योग्य एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleनिलंबित DIG भुल्लर रिश्वत केस में गवाह के माता-पिता को धमकी, चंडीगढ़ CBI कोर्ट में मौजूद दूसरे गवाह के उड़े होश
    Next Article डीएम एवं एसपी ने नगर क्षेत्र के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
    admin

    Related Posts

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    November 15, 2026

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    छठ पर्व पर डूबते सूर्य की आराधना करने सोनिया विहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कपिल मिश्रा और मनोज तिवारी भी आए नजर

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    केदारनाथ यात्रा के बाद गौरीकुंड में सफाई व्यवस्था बदहाल, व्यापारियों में रोष

    By adminNovember 15, 20260

     विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के बाद यात्रा…

    प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद अर्शदीप सिंह ने किया मंगेतर समरीन कौर का गुड़गान, इस खास बात के लिए कहा शुक्रिया

    November 15, 2026

    Chhat Puja 2026 : कैनवास पर ब्रश पेंटिंग करने वाले हाथों ने किया चूल्हा-चौका, पर्व मनाने आईं हैं प्रयागराज

    November 15, 2026

    सुबह की बनी रोटियां शाम तक रहेंगी ताजा और नरम, बस आटा लगाते वक्त इन 6 बातों का रखें ध्यान

    November 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,160)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (229)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?