Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *दूसरे दिन भी हड़ताल का दिखा ऐतिहासिक असर; ओपीडी व गैर-आपातकालीन सेवाएँ पूरी तरह ठप — सरकार की बेरुखी पर भासा की दो-टूक चेतावनी: गूंगी-बहरी बनी रही सरकार तो इमरजेंसी एवं पोस्टमार्टम सेवा भी करेंगे बाधित*

    September 26, 2026

    *शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क*

    September 26, 2026

    [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»जीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर एकजुट हुआ मधुबनी, हजारों हाथों ने थामा स्वच्छता का मोर्चा
    Bihar

    जीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर एकजुट हुआ मधुबनी, हजारों हाथों ने थामा स्वच्छता का मोर्चा

    adminBy adminSeptember 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    [26-09-2026 02:36 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *सेवा संकल्प से जनसंकल्प तक पहुँचा अभियान, जीवछ नदी की स्वच्छता को लेकर उमड़ा जनसैलाब*

    जीवछ नदी को गंदगीमुक्त बनाने की मुहिम, स्वच्छता के लिए प्रशासन से आमजन तक साथ-साथ*

    मधुबनी ने दिखाई जीवछ के प्रति अपनी जिम्मेदारी, स्वच्छता अभियान में उमड़ी जनभागीदारी

    *स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है : डीडीसी*
    ~~~
    मधुबनी,
    24 सितम्बर, 2026

    सेवा संकल्प अभियान सह स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को जीवछ नदी को पुनर्जीवित करने एवं मुक्ति धाम कायाकल्प अभियान को लेकर मधुबनी में भव्य एवं व्यापक स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। नगर निगम मधुबनी, जिला गंगा समिति नमामि गंगे एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में प्रशासनिक पदाधिकारियों से लेकर स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता साथियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर जीवछ नदी की स्वच्छता एवं पुनर्जीवन के लिए श्रमदान किया।
    कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त तुषार कुमार, नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती, डीआरडीए निदेशक सैय्यद सरफराजुद्दीन, राघवेंद्र कुमार, डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित, जिला समन्वयक एलएसबीए संजीव कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता साथी, सफाई कर्मी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। देखते ही देखते नदी घाट एवं आसपास का पूरा क्षेत्र स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले लोगों से गुलजार हो उठा। पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों ने एक साथ स्वच्छता का मोर्चा संभाला और श्रमदान करते हुए जीवछ नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया।
    कार्यक्रम की शुरुआत उप विकास आयुक्त तुषार कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण तथा नदी एवं अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई। शपथ के बाद सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए नदी, उसके घाटों, सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान शुरू किया।
    अभियान के दौरान नदी में फैली जलकुंभी, विसर्जित प्रतिमाओं के अवशेष, गंदगी एवं अन्य कूड़ा-कचरा को बाहर निकाला गया। बड़ी संख्या में लोगों के सामूहिक श्रमदान से नदी घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। पूरे अभियान के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचता नजर आया।

    सेवा संकल्प को जनसंकल्प बनाने की दिशा में बढ़े कदम
    ~~~
    सेवा संकल्प अभियान के तहत जीवछ नदी को पुनर्जीवित एवं स्वच्छ रखने के लिए नदी तट पर हस्ताक्षर पटल लगाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और जीवछ नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।
    सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र
    कार्यक्रम स्थल पर नदी घाट के किनारे बनाया गया आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। अभियान में शामिल लोगों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों में सेल्फी लेने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने स्वच्छता एवं सेवा संकल्प के संदेश के साथ सेल्फी लेकर अभियान के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
    इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री तुषार कुमार ने कहा कि जीवछ नदी मधुबनी की प्राकृतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक धरोहर है। इसके संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ व्यापक जनभागीदारी जरूरी है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से नदी एवं अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
    नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हम जीवछ नदी को गंदगीमुक्त बनाने की दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद भी जनसहयोग से नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता निरंतर बनी रहे।
    डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि जीवछ नदी की स्वच्छता और संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नदी को स्वच्छ रखने के इस अभियान से निरंतर जुड़ें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
    [26-09-2026 02:36 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: अभियान में उपस्थित पदाधिकारियों, स्वच्छता साथियों, सफाई कर्मियों एवं आम नागरिकों ने ग्लव्स, मास्क, स्वच्छता अभियान को प्रेरित करने वाली टी-शर्ट एवं टोपी पहनकर पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक स्वच्छता, सेवा संकल्प एवं जनभागीदारी का ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जीवछ नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के प्रति मधुबनी की सामूहिक प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article[26-09-2026 02:33 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: पोषण अभियान के अंतर्गत जिला परिषद, मधुबनी में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन
    admin

    Related Posts

    *दूसरे दिन भी हड़ताल का दिखा ऐतिहासिक असर; ओपीडी व गैर-आपातकालीन सेवाएँ पूरी तरह ठप — सरकार की बेरुखी पर भासा की दो-टूक चेतावनी: गूंगी-बहरी बनी रही सरकार तो इमरजेंसी एवं पोस्टमार्टम सेवा भी करेंगे बाधित*

    September 26, 2026

    *शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क*

    September 26, 2026

    [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन

    September 26, 2026

    [26-09-2026 02:33 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: पोषण अभियान के अंतर्गत जिला परिषद, मधुबनी में जिला स्तरीय विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    September 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    *दूसरे दिन भी हड़ताल का दिखा ऐतिहासिक असर; ओपीडी व गैर-आपातकालीन सेवाएँ पूरी तरह ठप — सरकार की बेरुखी पर भासा की दो-टूक चेतावनी: गूंगी-बहरी बनी रही सरकार तो इमरजेंसी एवं पोस्टमार्टम सेवा भी करेंगे बाधित*

    By adminSeptember 26, 20260

    *बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (BHSA) *जिला शाखा — सीतामढ़ी* *प्रेस विज्ञप्ति* *सीतामढ़ी, दिनांक 25 सितम्बर…

    *शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर, नियोजन मेला में प्रवेश निःशुल्क*

    September 26, 2026

    [26-09-2026 02:39 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: बिहार विधान परिषद निर्वाचन 2026 के शिक्षक /स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मधुबनी जिले में 12 कोषांगों का गठन

    September 26, 2026

    जीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर एकजुट हुआ मधुबनी, हजारों हाथों ने थामा स्वच्छता का मोर्चा

    September 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (887)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?