Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक

    July 12, 2026

    बढ़ती गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण हेतु महादलित टोलों में विशेष अभियान चलाने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश
    National

    आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण हेतु महादलित टोलों में विशेष अभियान चलाने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश

    adminBy adminJuly 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबन

    जिला जनसम्पर्क कार्यालय

    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक – 11/07/2026
    दिनांक-21.07.2026 से अगले 15 दिनों तक विकास मित्रों के माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति टोलों में किया जायेगा आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण

    वरीय उप समाहर्ता, ज्योति रानी को इस अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में किया गया है नामित

    मधुबनी 11 जुलाई 2026
    आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण हेतु महादलित टोलों में विशेष अभियान चलाने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए है।
    उन्होंने दिनांक-21.07.2026 से अगले 15 दिनों तक विकास मित्रों के माध्यम से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति टोलों में आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण करने हेतु विशेष अभियान चलाने का निदेश दिया है।
    जिलाधिकारी ने कहा है कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। साथ ही 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को चाहे उनकी सामाजिक, आर्थिक स्थिति कुछ भी हो, उन्हें भी आयुष्मान वय वंदना कार्ड से आच्छादित किया जाना है। उक्त योजनाओं के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को प्रति वर्ष प्रति परिवार 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क चिकित्सा प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
    जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान योजना से आच्छादित करने के लिए मधुबनी जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना के बचे हुए पात्र लाभार्थियों की पहचान करते हुए आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड निर्माण करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया है।
    उन्होंने दिनांक-21.07.2026 से पंद्रह दिनों तक विकास मित्रों के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष अभियान चालक कर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए हैं।* *साथ ही नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी लाभार्थियों को भेजकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकेगा।
    जिलाधिकारी ने स्पष्ट निदेश दिया है कि इस अभियान के दौरान विकास मित्रों या अन्य कर्मियों के द्वारा कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर नियमानुकूल कड़ी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही वरीय उप समाहर्ता, ज्योति रानी को इस 15 दिनों के अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है, जो जिला कल्याण पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक,आयुष्मान भारत के साथ संपूर्ण अभियान का अनुश्रवण करेंगे।
    जिला क्रियान्वयन इकाई आयुष्मान भारत कार्यालय को इस अभियान के दौरान नए यूजर आईडी के निर्माण के साथ साथ अन्य आवश्यक तकनीक सहयोग प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है।

    बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।

    DPRO,MADHUBANI

    Anand Sharma DM Ayushman Bharat Ayushman Campaign Ayushman Card Ayushman Vay Vandana Card Bihar Health News Bihar News CSC Center Free Health Scheme Government Scheme Government Welfare Scheme Health Card Campaign Hindi News Jyoti Rani Latest Bihar News Madhubani District Madhubani News PM Jan Arogya Yojana SC ST Scheme Senior Citizen Health Card
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसीतामढ़ी के 20 श्रद्धालुओं को मिलेगा सोमनाथ धाम की निःशुल्क यात्रा का अवसर
    Next Article 13 हजार 527 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 10 जुलाई को किया बुकिंग
    admin

    Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक

    July 12, 2026

    बढ़ती गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार के निधन पर गहरा शोक

    By adminJuly 12, 20260

    जिला प्रशासन, सीतामढ़ी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब, सीतामढ़ी के संस्थापक अध्यक्ष श्री नरेंद्र…

    बढ़ती गर्मी एवं लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण संभावित जल संकट की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में परिचर्चा भवन में पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026

    सीतामढ़ी में POSH Act पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण आयोजित

    July 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (316)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (100)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?