सीतामढ़ी थाना क्षेत्र में दर्ज एससी/एसटी एक्ट के एक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीतामढ़ी थाना कांड संख्या 332/26 के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ललन महतो, सुनील महतो और राजेश महतो के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है।
