Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    June 13, 2026

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री
    National

    विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, सीतामढ़ी

    जन सम्पर्क प्रशाखा

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक : 09 जून 2026

    विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री

    सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।

    योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों, गुणवत्ता एवं स्वीकृत विशिष्टियों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराए जाएं।
    उक्त बातें सुश्री श्रेयसी सिंह, माननीया मंत्री,उद्योग एवं खेल विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, सीतामढ़ी ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

    उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर कोताही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुंचे।
    बैठक के प्रारंभ में प्रभारी जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार द्वारा माननीया प्रभारी मंत्री, माननीय सांसद सीतामढ़ी श्री देवेश चंद्र ठाकुर एवं माननीया सांसद शिवहर श्रीमती लवली आनंद को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। वहीं उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

    नल-जल योजना एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा

    बैठक में नल-जल योजना की विस्तृत समीक्षा की गई। माननीया मंत्री ने लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा बंद अथवा प्रभावित योजनाओं को अविलंब चालू कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में संचालित, पूर्ण एवं लंबित योजनाओं की अद्यतन सूची सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।
    कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को निर्देशित किया गया कि जहां नल-जल योजनाएं प्रभावित हैं, वहां तत्काल मरम्मत एवं पुनर्संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए प्राप्त फोन कॉल एवं शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। प्रभारी जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि पीएचईडी की पृथक समीक्षा कर लंबित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारना सुनिश्चित करें।

    (विद्युत विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी)
    बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता द्वारा फोन नहीं उठाने एवं जनसमस्याओं के समाधान में उदासीनता बरतने की शिकायत की गई। इस पर माननीया मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी को कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया तथा उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजने का निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी को दिया।

    (शहरी क्षेत्रों में सफाई एवं जलजमाव पर विशेष जोर)
    नगर निगम एवं विभिन्न नगर परिषद क्षेत्रों में साफ-सफाई की अपर्याप्त व्यवस्था का मुद्दा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाया गया। इस पर माननीया मंत्री ने नगर आयुक्त एवं सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन एवं जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
    सदर अस्पताल रोड एवं सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। माननीय सांसद द्वारा भी नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर जलजमाव की समस्या दूर करने तथा स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने पर बल दिया गया।

    (स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश)
    बैठक में बुडको द्वारा क्रियान्वित स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना की समीक्षा की गई। कार्य में विलंब पर असंतोष व्यक्त करते हुए माननीया मंत्री ने योजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि शहरी क्षेत्रों में जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

    (अवैध नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कार्रवाई)
    माननीया मंत्री ने जिले में संचालित निजी नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों की विशेष जांच कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि जांच दल गठित कर बिना लाइसेंस अथवा अनधिकृत रूप से संचालित संस्थानों की जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    (सड़क एवं संपर्क पथों की स्थिति सुधारने का निर्देश)
    जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले की विभिन्न सड़कों की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाए जाने पर माननीया मंत्री ने आरसीडी एवं आरडब्ल्यूडी के अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया।

    उन्होंने कहा कि खराब सड़कों को शीघ्र दुरुस्त किया जाए, जहां आवश्यकता हो वहां एप्रोच रोड का निर्माण कराया जाए। बरसात के पूरे सड़कों की मरम्मती अनिवार्य रूप से कर लें।

    (संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं जल संकट की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा)

    माननीया मंत्री ने जिले में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं जल संकट की स्थिति को देखते हुए की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदा आने के बाद कार्रवाई करने की बजाय पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में आमजन को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
    बैठक में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान, राहत सामग्री की उपलब्धता, नावों की व्यवस्था, सामुदायिक रसोई संचालन की तैयारी, सुरक्षित शरणस्थलों की पहचान, पशु चारा व्यवस्था, चिकित्सा दलों की तैनाती एवं तटबंधों की सुरक्षा संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई।
    रसलपुर से जमला तक बागमती नदी के किनारे कटाव निरोधी कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 2.8 किलोमीटर लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 1000 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शेष कार्य 20 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। माननीया मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी कटावरोधी एवं बाढ़ सुरक्षा कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।
    संभावित सुखाड़ एवं जल संकट के मद्देनजर पेयजल स्रोतों की सतत निगरानी, खराब चापाकलों की त्वरित मरम्मत, नल-जल योजनाओं के निर्बाध संचालन, आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वाटर टैंकरों की व्यवस्था तथा जलापूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
    बताया गया कि पूर्व में चिन्हित 716 वंचित टोलों में से 139 टोलों में नल-जल योजनाएं पूर्ण कर जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। शेष योजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी नगर निकायों को आवश्यकतानुसार अतिरिक्त जल टैंकर उपलब्ध कराने तथा वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।

    अन्य विभागों की समीक्षा
    बैठक में कृषि, शिक्षा, कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पशुपालन, मत्स्य, जीविका, लघु जल संसाधन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की भी समीक्षा की गई।
    साथ ही जनकपुर रोड क्षेत्र में जाम की समस्या के समाधान, मनुषमारा नदी में रेवासी ग्राम के समीप जलकुंभी हटाने, लखनदेई नदी की उड़ाही, निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच तथा मिश्रोलिया पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित एससी/एसटी टोला में नल-जल योजना शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया।
    बैठक में माननीय सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर , माननीया सांसद शिवहर श्रीमती लवली आनंद ,माननीय सदस्य बिहार विधान सभा श्री वंशीधर बृजवासी,माननीय विधायक रुन्नीसैदपुर पंकज मिश्रा, माननीय विधायक परिहार श्रीमती गायत्री देवी ,माननीय विधायक बथनाहा अनिल कुमार ,माननीय विधायक सुरसंड प्रो नागेन्द्र राउत,,माननीय विधायक बाजपट्टी श्री रामेश्वर महतो, माननीय विधायक रीगा श्री बैद्यनाथ प्रसाद, माननीय विधायक बेलसंड श्री अमित कुमार , मेयर श्रीमती रौनक जहां परवेज, जिला परिषद अध्यक्ष अदिति कुमारी ,20 सूत्री उपाध्यक्ष श्री मनीष कुमार गुप्ता एवं श्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा पुलिस अधीक्षक अमित रंजन,डीडीसी संदीप कुमार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीतामढ़ी जिले में 8,300 गर्भवतियों की जांच, लगभग 810 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं प्रबंधन
    Next Article *माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई मई माह के पेंशन की सौगात।*
    admin

    Related Posts

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    June 13, 2026

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026

    *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के हाथों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण*

    June 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    *प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से मिली सफलता, विष्णुदेव गुप्ता बने आत्मनिर्भरता की मिसाल*

    By adminJune 13, 20260

    *समाहरणालय, मधुबनी* ================ *जिला जनसम्पर्क कार्यालय* ================ *प्रेस विज्ञप्ति* *दिनांक – 10/06/2026* ================ *प्रधानमंत्री रोजगार…

    *⬛ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर आयोजित प्रमंडलीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में* *मधुबनी के* *विद्यार्थियों ने बढ़ाया* *जिले का मान। मधुबनी 10जून2026*

    June 13, 2026

    *⬛ अनियमितता एवं फर्जीवाड़े के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* *बड़ी* *कार्रवाई।*

    June 13, 2026

    *माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के हाथों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से हुआ हस्तांतरण*

    June 13, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (74)
    • Breaking News (1,354)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (50)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?