Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    अयोध्या दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक करेंगे महाआरती

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीतामढ़ी जिले में 8,300 गर्भवतियों की जांच, लगभग 810 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं प्रबंधन
    National

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीतामढ़ी जिले में 8,300 गर्भवतियों की जांच, लगभग 810 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं प्रबंधन

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीतामढ़ी जिले में 8,300 गर्भवतियों की जांच, लगभग 810 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं प्रबंधन
    सीतामढ़ी, बिहार। राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना के निर्देशानुसार सीतामढ़ी जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों—सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में “प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA)” का सफल आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत दूसरी एवं तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर आमंत्रित कर रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, यूरिन एल्ब्यूमिन, रक्त समूह, मधुमेह सहित विभिन्न आवश्यक जांचें की गईं। जांच के उपरांत महिलाओं को आवश्यक दवाएं, पोषण संबंधी परामर्श एवं सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं। साथ ही उच्च जोखिम वाले गर्भधारण (High Risk Pregnancy) की पहचान कर उनके समयबद्ध प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
    कार्यक्रम की शुरुआत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरा में सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. अखिलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अक्षय कुमार, डीपीएम असित रंजन, जिला अनुश्रवण वा मूल्यांकन पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला योजना समन्वयक दिनेश कुमार वो प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपमा सिंह द्वारा की गई। वहीं सदर अस्पताल सीतामढ़ी में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार तथा पीरामल फाउंडेशन से जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार एवं कार्यक्रम लीड रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसंड में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आर. के. सिंह , बीएचएम मोहम्मद सदरूदिन, बीसीएम कृष्णनंदन तथा पीरामल फाउंडेशन के कार्यक्रम लीड दुर्गा प्रसाद एवं नवनीत कुमार वो गांधी फेलो एंथोनी जोसफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के अन्य सभी स्वास्थ्य संस्थानों में संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा अभियान का सफल संचालन किया गया।
    जिलेभर में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान कुल 8,300 से ऊपर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के क्रम में लगभग 810 से अधिक उच्च जोखिम गर्भधारण (HRP) वाली महिलाओं को चिन्हित किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का आवश्यक प्रबंधन, नियमित निगरानी एवं समयबद्ध चिकित्सीय परामर्श सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि प्रसव के दौरान संभावित जटिलताओं को कम किया जा सके तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके।
    सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleकिशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता एवं एनीमिया से बचाव के प्रति किया गया जागरूक
    Next Article विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : प्रभारी मंत्री
    admin

    Related Posts

    51 बटालियन, सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II द्वारा वाइब्रेंट विलेज में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन

    November 1, 2026

    औरंगाबाद जिले में बनेंगे 80 मशरूम हट, किसानों को मिलेगा अनुदान

    October 30, 2026

    श्राद्ध से लौट रहे थे घर, आरा-बक्सर फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा; चाचा की मौत और 2 भतीजे घायल

    October 30, 2026

    ‘संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहा विपक्ष’, भागलपुर में बरसे नीतीश मिश्रा; 2 को BJP निकालेगी बड़ी पदयात्रा

    October 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    By adminNovember 2, 20260

    संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। सफलता किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। झाझा नगर क्षेत्र के…

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    अयोध्या दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक करेंगे महाआरती

    November 2, 2026

    चंडीगढ़ को मिला अपना आपदा राहत बल, आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत मिलेगी मदद; 128 जवान संभालेंगे मोर्चा

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,049)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?