Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    अयोध्या दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक करेंगे महाआरती

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»अयोध्या दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक करेंगे महाआरती
    Bihar

    अयोध्या दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक करेंगे महाआरती

    adminBy adminNovember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जागरण संवाददाता, अयोध्या/लखनऊ। रामनगरी में दीपोत्सव के दसवें संस्करण की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सात नवंबर को होने वाली सरयू महाआरती में इस वर्ष 2147 अर्चक सामूहिक आरती करेंगे। लक्ष्मण किला घाट से नया घाट और राम की पैड़ी तक होने वाली यह आरती शाम लगभग 5:20 से 5:50 बजे तक चलेगी।

    दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए सरयू नदी के 56 घाटों को विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। घाटों की सजावट और सामूहिक महाआरती के माध्यम से आस्था और आध्यात्मिकता का भव्य नजारा दिखेगा।

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 2017 में 1.71 लाख दीयों से शुरू हुआ दीपोत्सव इस बार दसवें संस्करण में प्रवेश कर चुका है। जनभागीदारी और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ता यह आयोजन हर वर्ष नए आयाम स्थापित करता रहा है।

    पिछले वर्ष 26 लाख से अधिक दीये जलाकर अयोध्या ने नया विश्व कीर्तिमान बनाया था। इस बार सात नवंबर को करीब 30 लाख दीयों से रामनगरी को जगमगाया जाएगा। इस दौरान सामूहिक सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय रामलीला और 2100 ड्रोन के जरिए रामायण के प्रसंगों का हवाई प्रदर्शन समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे।

    मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि दीपोत्सव में होने वाली सामूहिक महाआरती प्रमुख आकर्षण होगी। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच हजारों दीपों से जगमगाते घाट अयोध्या की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा की भव्य छटा प्रस्तुत करेंगे। इस महाआरती में अर्चकों की संख्या हर साल बढ़ती गई है।

    2024 में 1121 और 2025 में 2128 अर्चकों ने आरती की थी, तो इस बार 2147 अर्चक महाआरती करेंगे। नौवें दीपोत्सव में गत वर्ष 2128 अर्चकों और वेदाचार्यों ने सामूहिक महाआरती कर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था।

    वैश्विक पटल पर चमक रहा दीपोत्सव: अपर मुख्य सचिव
    अपर मुख्य सचिव पर्यटन अमृत अभिजात ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था और जनभागीदारी का प्रतीक बन चुका है। हर वर्ष आयोजन का विस्तार प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई दे रहा है। इस बार भी दीपों की भव्य सज्जा, सामूहिक सरयू आरती और आधुनिक तकनीक के समन्वय से दीपोत्सव को यादगार बनाया जाएगा।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleचंडीगढ़ को मिला अपना आपदा राहत बल, आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत मिलेगी मदद; 128 जवान संभालेंगे मोर्चा
    Next Article 1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता
    admin

    Related Posts

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    चंडीगढ़ को मिला अपना आपदा राहत बल, आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत मिलेगी मदद; 128 जवान संभालेंगे मोर्चा

    November 2, 2026

    चंडीगढ़ को मिला अपना आपदा राहत बल, आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत मिलेगी मदद; 128 जवान संभालेंगे मोर्चा

    November 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    By adminNovember 2, 20260

    संवाद सूत्र, झाझा (जमुई)। सफलता किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। झाझा नगर क्षेत्र के…

    1 नंबर से चूकी थीं UPSC, अब पहले ही प्रयास में BPSC फतह कर स्टेट असिस्टेंट कमिश्नर बनीं बिहार की निकिता

    November 2, 2026

    अयोध्या दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक करेंगे महाआरती

    November 2, 2026

    चंडीगढ़ को मिला अपना आपदा राहत बल, आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत मिलेगी मदद; 128 जवान संभालेंगे मोर्चा

    November 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,049)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?