Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंगेर में गंगा नदी के तट पर मिले 2 अज्ञात शव, नेपाल की बाढ़ में बहकर आने की आशंका

    August 30, 2026

    नेपाल त्रासदी में अब तक 788 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लापता; युद्ध स्तर पर चल रहा रेस्क्यू

    August 30, 2026

    गंडक में उफान के संकेत, पश्चिम चंपारण में बढ़ी धड़कनें, बराज से 1.77 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»महावारी स्वच्छता दिवस पर सलहा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने रेड डॉट चैलेंज में लिया हिस्सा
    Breaking News

    महावारी स्वच्छता दिवस पर सलहा विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने रेड डॉट चैलेंज में लिया हिस्सा

    adminBy adminMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी। महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सलहा में किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम किशोरी मंच की नोडल शिक्षिका चंदा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता और रेड डॉट चैलेंज जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

    विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. मीनाक्षी कुमारी ने छात्राओं को महावारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए इस विषय पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़े विषयों पर बिना झिझक संवाद करना आवश्यक है। छात्राओं को समय-समय पर शैक्षणिक वीडियो भी दिखाए गए, ताकि वे पीरियड्स के दौरान सहजता और आत्मविश्वास के साथ अपना दैनिक जीवन व्यतीत कर सकें।

    इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी कुमारी द्वारा छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को महावारी स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा इससे जुड़े सामाजिक मिथकों के प्रति जागरूक बनाना था।

    पेंटिंग गतिविधि के दौरान छात्राओं ने माहवारी स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। उन्होंने चित्रों के माध्यम से अपने विचार साझा किए और सहपाठियों के साथ चर्चा की।

    किशोरी मंच एवं विद्यालय परिवार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जागरूकता सत्र, संवाद और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्वच्छता, स्वास्थ्यकर आदतों, सेनेटरी पैड के सुरक्षित उपयोग तथा आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों पर रेड डॉट बनाकर माहवारी को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने का संदेश दिया और समाज में फैली भ्रांतियों एवं मिथकों को दूर करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किशोरियों को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संदेश था कि “जागरूक किशोरी ही स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला है।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआयुष्मान भारत ऐप से घर बैठे स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटल एक्सेस, मधुबनी में जागरूकता अभियान
    Next Article डीएम आनंद शर्मा ने ईद-उल-अजहा पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में SSB की 51वीं बटालियन में भावपूर्ण रक्षाबंधन समारोह, जवानों को बांधी राखी

    August 29, 2026

    सीतामढ़ी में आकांक्षी जिला-प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा, डीडीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    August 29, 2026

    सीतामढ़ी में संत रविदास विकास शिविर, SC-ST के लिए 22 सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

    August 29, 2026

    सीतामढ़ी में जिला स्कोर कमिटी की बैठक, पेपरलेस निबंधन को बढ़ावा देने के निर्देश

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    मुंगेर में गंगा नदी के तट पर मिले 2 अज्ञात शव, नेपाल की बाढ़ में बहकर आने की आशंका

    By adminAugust 30, 20260

    । नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बाद नदियों में शव बहकर आने की…

    नेपाल त्रासदी में अब तक 788 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लापता; युद्ध स्तर पर चल रहा रेस्क्यू

    August 30, 2026

    गंडक में उफान के संकेत, पश्चिम चंपारण में बढ़ी धड़कनें, बराज से 1.77 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

    August 30, 2026

    जिलाधिकारी ने जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना का किया निरीक्षण

    August 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (648)
    • Breaking News (1,384)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?