Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    [28-09-2026 08:37 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम बना संबल, मधुबनी में तेजी से बढ़ी पहुंच

    September 29, 2026

    जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे गांव से लेकर जिला स्तर तक के अस्पतालों मे मिल रहा निःशुल्क ECG जांच की सुविधा

    September 29, 2026

    नेपाल के तराई क्षेत्र में अत्यधिक वर्षापात के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»[28-09-2026 08:26 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारी को लेकर डीईओ ने की बैठक
    Bihar

    [28-09-2026 08:26 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारी को लेकर डीईओ ने की बैठक

    adminBy adminSeptember 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    [28-09-2026 08:26 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारी को लेकर डीईओ ने की बैठक

    23 अक्टूबर को मतदान एवं 27 अक्टूबर को होगी मतगणना

    जिला स्तर पर गठित 12 कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को ससमय दायित्वों के निष्पादन का निर्देश

    निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों एवं मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर
    ~~~~
    मधुबनी,
    26 सितंबर 2026।

    बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक समाहरणालय मे की गई। बैठक में स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    बैठक में अवगत कराया गया कि बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान तथा 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है। निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर कुल 12 कोषांगों का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों का ससमय एवं पूरी तत्परता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
    बैठक में निर्वाचन क्षेत्रवार मतदान केंद्र एवं मतदाताओं की संख्या की भी जानकारी दी गई। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 32 मतदान केंद्र निर्धारित हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 29,093 मतदाता हैं, जिनमें 21,523 पुरुष तथा 7,570 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल 23 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,707 मतदाता हैं, जिनमें 1,463 पुरुष एवं 244 महिला मतदाता शामिल हैं।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कार्मिक प्रबंधन कोषांग की समीक्षा करते हुए निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त किए जाने वाले कार्मिकों का अद्यतन एवं त्रुटिरहित डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान दलों के लिए P-1, P-2 एवं P-3 कार्मिकों का डाटा तैयार करने, प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए आवश्यक कार्मिकों की संख्या का आकलन करने तथा सुरक्षित कार्मिकों का भी पर्याप्त डाटा तैयार करने को कहा। साथ ही, माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए भी आवश्यक डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्वाचन कार्य के दौरान कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

    प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग को प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत कैलेंडर तैयार करने तथा मतदान कर्मियों के प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण के लिए तिथियां निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को चिह्नित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने, प्रशिक्षण स्थल का चयन कर उसे अधिग्रहित करने तथा प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने प्रशिक्षण को व्यावहारिक एवं निर्वाचन विभाग के निर्धारित मानकों के अनुरूप आयोजित करने पर विशेष जोर दिया।

    सामग्री प्रबंधन कोषांग की समीक्षा के दौरान मतदान से संबंधित सभी आवश्यक सामग्रियों की सूची तैयार करने, उपलब्ध सामग्रियों का आकलन करने तथा आवश्यकता के अनुरूप समय रहते अधियाचना करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाली किसी भी सामग्री की कमी के कारण अंतिम समय में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
    बैठक में अन्य कोषांगों के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य में सभी कोषांगों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से तैयारियों की समीक्षा करने तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई अथवा समस्या की स्थिति में तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराने का निर्देश दिया।
    जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहा कि दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन विभाग द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए पूरी
    [28-09-2026 08:26 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticlePOSH अधिनियम, 2013 के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
    Next Article [26/09, 4:42 pm] +91 79922 56033: *स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वाटसन मध्य विद्यालय में आयोजित हुई विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता*
    admin

    Related Posts

    [28-09-2026 08:37 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम बना संबल, मधुबनी में तेजी से बढ़ी पहुंच

    September 29, 2026

    जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे गांव से लेकर जिला स्तर तक के अस्पतालों मे मिल रहा निःशुल्क ECG जांच की सुविधा

    September 29, 2026

    नेपाल के तराई क्षेत्र में अत्यधिक वर्षापात के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

    September 29, 2026

    [26/09, 4:42 pm] +91 79922 56033: *स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वाटसन मध्य विद्यालय में आयोजित हुई विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता*

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    [28-09-2026 08:37 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम बना संबल, मधुबनी में तेजी से बढ़ी पहुंच

    By adminSeptember 29, 20260

    [28-09-2026 08:37 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के…

    जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे गांव से लेकर जिला स्तर तक के अस्पतालों मे मिल रहा निःशुल्क ECG जांच की सुविधा

    September 29, 2026

    नेपाल के तराई क्षेत्र में अत्यधिक वर्षापात के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

    September 29, 2026

    [26/09, 4:42 pm] +91 79922 56033: *स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वाटसन मध्य विद्यालय में आयोजित हुई विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता*

    September 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (918)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?