Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन ।

    November 3, 2026

    DPRC मधुबनी में LSDG थीम-3 एवं थीम-9 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    November 3, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हस्तांतरण एवं कृषि अवसंरचना की 521 इकाइयों का राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»हर कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त, कार्य दायित्व का हुआ निर्धारण
    Bihar

    हर कोषांग के लिए नोडल पदाधिकारी तथा सहयोगी पदाधिकारी एवं कर्मी प्रतिनियुक्त, कार्य दायित्व का हुआ निर्धारण

    adminBy adminNovember 3, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    [11/3/2026 4:27 PM] Xortechs SEO:
    Forwarded from Prithvi News Channel
    [29/10, 12:13 pm] +91 79922 56033: जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मधुबनी में सात कोषांगों का गठन

    जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों तथा कर्मियों का प्रशिक्षण 30 एवं 31 अक्टूबर तथा 1 से 6 नवंबर तक डीआरडीए सभागार में होगा।
    ~~~~
    मधुबनी,
    29 अक्टूबर 2026

    जिला अंतर्गत जनगणना 2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनगणना परिगणना के सफल, सुचारु एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर सात कोषांगों का गठन किया गया है। इन कोषांगों के कार्यों एवं दायित्वों का निर्धारण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। साथ ही, नोडल पदाधिकारियों को कार्य निष्पादन में सहयोग प्रदान करने के लिए सहायक पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

    जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपादित करने, कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, प्रशिक्षण की प्रभावी व्यवस्था करने, तकनीकी समस्याओं का समाधान करने तथा कार्यों की नियमित निगरानी के उद्देश्य से इन कोषांगों का गठन किया गया है। प्रत्येक कोषांग को निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।

    सात कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं उनके प्रमुख दायित्व निम्नवत है

    1. कार्मिक प्रबंधन कोषांग: इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी हैं। कोषांग द्वारा जनगणना कार्य के लिए आवश्यक कर्मियों का डेटाबेस तैयार किया जाएगा। संबंधित चार्ज पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त परिचय पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रेषित करने तथा प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के समन्वय से प्रशिक्षण में शामिल होने वाले कर्मियों की उपस्थिति का विवरण तैयार करने की जिम्मेदारी भी इस कोषांग को दी गई है।

    2. प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग:इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त, मधुबनी हैं। इसके तहत प्रशिक्षण संस्थानों का चयन, प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार करना तथा मास्टर ट्रेनर, चार्ज पदाधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षण सामग्री तैयार कर प्रशिक्षुओं को उपलब्ध कराने के साथ हिंदी एवं मैथिली भाषा में प्रशिक्षण वीडियो रिकॉर्ड कराने की भी योजना है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण संबंधी सामग्री एवं जानकारी को मधुबनी फर्स्ट यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

    3. मीडिया एवं सोशल मीडिया कोषांग: जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी हैं। कोषांग का दायित्व जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं विभिन्न मीडिया माध्यमों से जनगणना संबंधी सूचनाओं का नियमित प्रचार-प्रसार करना है। इसके माध्यम से आम नागरिकों को जनगणना के महत्व, प्रक्रिया एवं संबंधित गतिविधियों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

    4. अनुश्रवण कोषांग: अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी हैं। यह कोषांग जनगणना कार्य की प्रगति का नियमित अनुश्रवण करेगा। सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर दैनिक प्रगति प्रतिवेदन तैयार किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा चार्ज पदाधिकारियों के साथ समन्वय कर जनगणना कार्य में आने वाली समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    5. हेल्पलाइन कोषांग: उप निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी को इस कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इसके तहत जिला नियंत्रण कक्ष का संचालन एवं हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। चार्ज पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की समस्याओं तथा प्रश्नों का समाधान किया जाएगा। प्राप्त शिकायतों, पूछताछ एवं उनके निष्पादन से संबंधित रजिस्टर तथा डिजिटल रिकॉर्ड का संधारण भी किया जाएगा।

    6. आईटी प्रबंधन कोषांग: आईटी मैनेजर, मधुबनी इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी हैं। जनगणना 2027 के लिए आवश्यक कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर एवं अन्य तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करना इसका प्रमुख दायित्व है। सभी कोषांगों एवं चार्ज पदाधिकारियों को तकनीकी सहयोग प्रदान करने के साथ जिला एवं चार्ज स्तर पर आवश्यकतानुसार अनुश्रवण प्रणाली विकसित करने तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी इस कोषांग को दी गई है।

    7. जनगणना प्रबंधन कोषांग: समाहर्ता, राजस्व इस कोषांग के नोडल पदाधिकारी हैं। यह कोषांग जनगणना से संबंधित प्रत्येक चरण एवं उसके विभिन्न उपचरणों के सफलतापूर्वक संपादन के लिए अनुश्रवण करेगा तथा आवश्यकतानुसार संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश प्रदान करेगा।
    [11/3/2026 4:27 PM] Xortechs SEO:
    Forwarded from Prithvi News Channel
    जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों-कर्मियों का प्रशिक्षण
    ———————
    जनगणना कार्य के सफल एवं सुचारु संपादन के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके तहत 30 एवं 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर से 6 नवंबर 2026 तक डीआरडीए सभागार में जिला एवं चार्ज स्तरीय पदाधिकारियों तथा अन्य शासकीय सेवकों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम है।

    प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया, निर्धारित कार्यप्रणाली, तकनीकी पहलुओं एवं संबंधित दायित्वों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि जनगणना कार्य का निष्पादन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रकार सातों कोषांगों के गठन, दायित्वों के स्पष्ट निर्धारण एवं प्रशिक्षण व्यवस्था के माध्यम से जिले में जनगणना 2027 के कार्यों को समन्वित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने की तैयारी की गई है।
    [29/10, 4:20 pm] +91 79922 56033: मधुबनी में ‘स्टार्टअप–बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन।
    उद्यमियों को वित्तीय सहायता एवं बैंकिंग सुविधाओं की दी गई जानकारी।
    ~~~~~~
    मधुबनी,
    29 अक्टूबर 2026

    स्टार्टअप सेल, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी द्वारा स्टार्टअप बिहार, उद्योग विभाग, बिहार सरकार की स्टार्टअप नीति के अंतर्गत गुरूवार को ‘स्टार्टअप–बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्टार्टअप्स एवं नवोदित उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय सहायता तथा सरकारी योजनाओं के माध्यम से व्यवसाय के विकास के अवसरों से अवगत कराना था।

    कार्यक्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी के प्राचार्य प्रो० राणा प्रताप सिंह, जिला उद्योग केंद्र मधुबनी के महाप्रबंधक श्री अमित विक्रम भारद्वाज, परियोजना प्रबंधक श्री रविशंकर उपाध्याय, मधुबनी के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री जी. एम. झा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM) श्री प्रशांत, स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज श्री शशांक सौरभ, स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुमार हार्दिक, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्टार्टअप्स और उद्यमियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम के दौरान क्रेडिट गारंटी स्कीम फॉर स्टार्टअप्स (CGSS), स्टार्टअप के लिए बैंक ऋण, कार्यशील पूंजी, ऋण आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा वित्तीय संस्थानों से जुड़ने के तरीकों पर चर्चा की गई। उद्यमियों को अपने व्यवसाय की वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    कार्यक्रम में बैंक प्रतिनिधियों और उद्यमियों के बीच संवाद के माध्यम से वित्तीय चुनौतियों को समझने तथा स्टार्टअप्स को संस्थागत वित्तीय सहायता से जोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही, डिजिटल वित्तीय सेवाओं और डिजिटल भुगतान समाधानों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

    इस पहल का उद्देश्य जिले में उद्यमिता एवं नवाचार को बढ़ावा देना, स्टार्टअप्स की वित्तीय जागरूकता बढ़ाना तथा सरकारी संस्थानों, बैंकों और उद्यमियों के बीच समन्वय को मजबूत करना है।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ स्टार्टअप सेल, जीईसी मधुबनी ने जिले में स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने और नवोदित उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजिला पदाधिकारी ने युवा उत्सव में शामिल प्रतिभागियों के प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की
    Next Article मिशन कायाकल्प के तहत सरकारी भवनों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने की पहल ने पकडी रफ्तार
    admin

    Related Posts

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन ।

    November 3, 2026

    DPRC मधुबनी में LSDG थीम-3 एवं थीम-9 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    November 3, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हस्तांतरण एवं कृषि अवसंरचना की 521 इकाइयों का राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

    November 3, 2026

    बायोमीट्रिक अटेंडेंस एवं ई-आफिस से बदल रही सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली, उपस्थिति से लेकर संचिकाओं के निष्पादन तक हर स्तर पर हो रही जवाबदेही तय

    November 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    महाकवि विद्यापति के गीतों पर चार दिवसीय कार्यशाला का होगा आयोजन ।

    By adminNovember 3, 20260

    मधुबनी। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा संचालित आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र,मधुबनी…

    DPRC मधुबनी में LSDG थीम-3 एवं थीम-9 पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    November 3, 2026

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का हस्तांतरण एवं कृषि अवसंरचना की 521 इकाइयों का राष्ट्र को समर्पण कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

    November 3, 2026

    बायोमीट्रिक अटेंडेंस एवं ई-आफिस से बदल रही सरकारी कार्यालयों की कार्यशैली, उपस्थिति से लेकर संचिकाओं के निष्पादन तक हर स्तर पर हो रही जवाबदेही तय

    November 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (1,059)
    • Breaking News (1,508)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (228)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?