Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज की जागरूक पीढ़ी ही सुरक्षित पर्यावरण का आधार बनेगी: डीपीओ आनंद अंकित

    July 14, 2026

    लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश

    July 14, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।
    National

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

    adminBy adminJuly 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    समाहरणालय, मधुबनी
    =================
    जिला जनसम्पर्क कार्यालय
    ====================
    प्रेस विज्ञप्ति
    दिनांक 13 /07/2026
    ==================
    शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
    जिले के वरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में आमजनो की समस्याएं सुनी।
    मधुबनी 13 जुलाई 2026
    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के अंतर्गत आयोजित ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living)’’ कार्यक्रम में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक सरल पहुंच उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन एवं जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की इसी क्रम में विष्णु देव यादव मधुबनी निवासी ने भाया बिस्फी कमतौल नई रेलवे लाइन सर्वे निर्माण हेतु आवश्यक पहल करने के संबंध में आवेदन दिया। वही दुर्गेश प्रधान के द्वारा कार्यक्रम में लगाए गए टेंट शामियान और अस्थाई विद्युतीकरण का कार्य करने के उपरांत भुगतान नहीं होने को लेकर शिकायत किया। श्रीमती रेखा कुमारी महिला पर्यवेक्षिका 90 किलोमीटर दूर स्थानांतरण से परेशानी को लेकर स्थानांतरण में संशोधन करने हेतु प्रार्थना पत्र दिया।मधुबनी नगर वासियों के द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए इंजीनियर कृष्ण भूषण कुमार जी कार्यपालक सहायक सुल्तानगंज के लिए सम्मान एवं उचित न्याय हेतु सामूहिक प्रार्थना पत्र दिया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी अपने-अपने कक्षों में उपस्थित रहे तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
    इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। यह व्यवस्था पूर्णत ऑनलाइन है तथा प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है। नागरिक घर बैठे ही RTMS पोर्टल पर अपनी शिकायत अथवा समस्या दर्ज करा सकते हैं।
    जिलाधिकारी ने आमजनों से सहयोग शिविर एवं सेवा-संवाद-समाधान जैसी जनहितकारी व्यवस्थाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। ————

    आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।
    =============== ===

    ==================
    # DPRO,Madhubani

    Anand Sharma Bihar Government Bihar Latest News Bihar News Bihar Updates Breaking News Citizen Services District Administration DM Anand Sharma News DM Madhubani Ease of Living Governance News Government Services Hindi News Jan Samasya Madhubani District News Madhubani Latest News Madhubani News Madhubani Updates Public Complaint Public Grievance RTMS Bihar RTMS Portal Sahyog Shivir Seva Samvad Samadhan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article 14 हजार 828 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 12 जुलाई को किया बुकिंग
    Next Article लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश
    admin

    Related Posts

    आज की जागरूक पीढ़ी ही सुरक्षित पर्यावरण का आधार बनेगी: डीपीओ आनंद अंकित

    July 14, 2026

    लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश

    July 14, 2026

     14 हजार 828 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 12 जुलाई को किया बुकिंग

    July 14, 2026

    जून –2026 की राजस्व रैंकिंग में सीतामढ़ी का राज्य में प्रथम स्थान।

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    आज की जागरूक पीढ़ी ही सुरक्षित पर्यावरण का आधार बनेगी: डीपीओ आनंद अंकित

    By adminJuly 14, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13/07/2026 ================== स्वच्छता और पर्यावरण…

    लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश

    July 14, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

    July 14, 2026

     14 हजार 828 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 12 जुलाई को किया बुकिंग

    July 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (327)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (107)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?