सीतामढ़ी में 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 10 जुलाई 2026 को कमांडेंट संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा डॉ. अजीत, द्वितीय-कमान-अधिकारी (चिकित्सा) के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

शिविर का आयोजन कन्हौली और ओरलहिया गांवों में किया गया, जहां ग्रामीणों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सा टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर विभिन्न बीमारियों की पहचान की और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया, ताकि वे बीमारियों से बचाव के लिए समय रहते उचित कदम उठा सकें। जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर का लाभ कुल 65 ग्रामीणों ने उठाया।

SSB की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहनीय बताते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version