झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रुपी सोरेन के निधन पर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत रुपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

स दौरान पूर्णिमा नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तथा शोकाकुल परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का ढांढस बंधाया।पूर्व विधायक ने दिवंगत रुपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

रुपी सोरेन के निधन से शोक का माहौल है। उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लोग नेमरा पहुंच रहे हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version