सीतामढ़ी। सीतामढ़ी पुलिस ने एक आपराधिक मामले में कार्रवाई करते हुए सीतामढ़ी थाना कांड संख्या-549/25 के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2025 को दर्ज इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत आरोपित मो. अनीश अंसारी, निवासी वार्ड संख्या-03, नारंगा बाजार, थाना बेला, जिला सीतामढ़ी, को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version