सीतामढ़ी। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीतामढ़ी जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की धरपकड़, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

सीतामढ़ी पुलिस ने कहा है कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। साथ ही आम नागरिकों से पुलिस जांच में सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस को देने की अपील की गई है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version