सीतामढ़ी, 18 सितंबर 2026। जिले में आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर उप विकास आयुक्त श्वेता भारती ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में निर्माण की प्रगति, योजना चयन और निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को पात्र स्थलों पर आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए योजनाओं और उपयुक्त स्थलों का शीघ्र चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना चयन में अनावश्यक देरी से बचने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय के साथ निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से शुरू कराने पर जोर दिया।
उन्होंने चयनित योजनाओं की आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने, निर्माण की नियमित समीक्षा करने और गुणवत्ता व निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
श्वेता भारती ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इसलिए इनके निर्माण में तेजी लाकर बच्चों और लाभार्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक में सभी सीडीपीओ, कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, निदेशक NEP, एसीईओ जिला परिषद, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीओ VB-G RAM G, एपीओ योजना सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
