~~~~~
मधुबनी
30 अक्टूबर, 2026
गुजरात के बनासकांठा से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त के तहत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में कुल 18,690 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि का हस्तांतरण शुक्रवार को किया गया। जिसमें मधुबनी जिलांतर्गत कुल 283843 पीएम किसान लाभार्थियों को 56 करोड़ 82 लाख 14 हज़ार रुपए डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में हस्तांतरित किया गया।
इस अवसर पर कृषि अवसंरचना कोष (Agriculture Infrastructure Fund) के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया तथा 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टरों का शुभारंभ भी किया गया।
उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (वेबकास्ट) जिला कृषि कार्यालय, मधुबनी के सभागार में भी वेबकास्ट के प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी सुदामा ठाकुर सभी जिला स्तरीय कृषि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (वेबकास्ट) मधुबनी जिले के सभी 21 प्रखंडों, पंचायत स्तर पर VNO द्वारा और मंडियों में किसानों के बीच किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों ने माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन एवं विभिन्न कृषि योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को देखा एवं सुना। इस अवसर पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि क्षेत्र के आधारभूत संरचना विकास एवं बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य किसानों को केंद्र सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं, नवीन पहलों एवं कृषि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से जोड़ना तथा योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
