सीतामढ़ी, 18 सितंबर 2026। जिला पशुपालन कार्यालय के सभागार में 18 प्रशिक्षण उत्तीर्ण MAITRI (Multipurpose Artificial Insemination Technician in Rural India) कर्मियों को प्रमाण पत्र और अंक प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार झा ने प्रशिक्षण उत्तीर्ण कर्मियों को कृत्रिम गर्भाधान कार्य के लिए AI किट, BA-03 लीटर और BA-35 लीटर कंटेनर भी प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को अपने-अपने पंचायतों में बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
