सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत बोखड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चकौती में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
दिनांक 21 अप्रैल 2026 को गठित टीम द्वारा क्षेत्र में सघन गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम चकौती त बन टोला, चकती पुल के समीप एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को जांच हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध देशी पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना स्वीकार की। बरामद हथियारों को विधिवत जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
- अबु ओजैफा, निवासी ठकह मझौर, वार्ड नं. 13, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी
- मोहम्मद रहान, निवासी मनकपुर, वार्ड नं. 01, थाना जाले, जिला दरभंगा
बरामदगी:
- देशी पिस्तौल – 01
- मैगजीन – 02
- जिंदा कारतूस – 02
- मोटरसाइकिल – 01
