पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार टाइगर गश्ती दल द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM एवं अन्य महत्वपूर्ण जगहों पर सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विशेष सुरक्षा जांच की जा रही है।
[22/04, 12:54 pm] Social Media: सीतामढ़ी जिला अंतर्गत “अभया ब्रिगेड” टीम विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित अभया ब्रिगेड महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
[22/04, 12:55 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है। साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
[22/04, 1:05 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार विधि-व्यवस्था संधारण, आवागमन को सुचारू रखने,अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों पर निगरानी रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, भीड़- भाड़ वाले जगहों पर रोको-टोको अभियान/सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है।
[22/04, 4:08 pm] Social Media: आज दिनांक 22.04.2026 को कन्हौली थाना परिसर में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कुल 720 लीटर नेपाली सौंफी शराब का विधिवत् विनष्टिकरण किया गया।
[22/04, 4:08 pm] Social Media: भिट्ठा थानांतर्गत एक साईकिल सहित 45 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति देवेंद्र मुखिया को गिरफ्तार किया गया है । अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[22/04, 8:04 pm] Social Media: बोखड़ा थाना कांड संख्या 15/26 की अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[22/04, 9:21 pm] Social Media: मेहसौल थाना कांड संख्या-116/26 ( चोरी से संबंधित मामले) में प्राथमिकी अभियुक्त बिट्टू उर्फ मो० निसार हैदर को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
[22/04, 10:57 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक,सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के उद्देश्य से सीतामढ़ी जिला के सभी थानांतर्गत अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है..
[22/04, 11:14 pm] +91 91990 97465: यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक, यातायात द्वारा वाहन जांच के दौरान वाहन नंबर प्लेट पर निर्धारित मानक के विपरीत ‘Police’ अंकित पाया गया, जो मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। मामले को संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहन चालक पर विधिसम्मत जुर्माना लगाया गया।
आम नागरिकों से अपील है कि वाहनों पर केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही नंबर प्लेट का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार के भ्रामक या अनधिकृत शब्द/चिह्न अंकित न करें।
[22/04, 11:53 pm] +91 91990 97465: जिला में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मेहसौल स्थित राजोपट्टी अंसारी रोड अंतर्गत विभिन्न मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर एवं साइबर कैफे का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वहां मौजूद कंप्यूटर सिस्टम, ब्राउजिंग हिस्ट्री लॉग बुक, संचालित CCTV कैमरे एवं विजिटर्स रजिस्टर की बारीकी से जांच की गई। संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी अभिलेखों का नियमित संधारण एवं CCTV सिस्टम को क्रियाशील रखने हेतु निर्देशित किया गया।
