सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला आसूचना इकाई, सीतामढ़ी ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी या गुम हुए कुल 60 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस ने बरामद मोबाइल में से 32 फोन उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिए हैं। इसके लिए संबंधित लोगों से संपर्क कर उन्हें उनके मोबाइल फोन नियमानुसार सुपुर्द किए गए। वहीं, शेष मोबाइल फोन के मालिकों को भी सूचित किया जा रहा है और प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके फोन वापस किए जा रहे हैं।

जिला आसूचना इकाई की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिली है, जिन्होंने अपने मोबाइल चोरी होने या गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान जारी रखे जाएंगे।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ-साथ CEIR पोर्टल पर भी इसकी सूचना दर्ज करें। इससे मोबाइल फोन को ट्रैक करने और उसकी बरामदगी में पुलिस को मदद मिलती है।

इस अभियान में जिला आसूचना इकाई, सीतामढ़ी के SI मोसर अली (प्रभारी), सिपाही राहुल कुमार, सुबोध कुमार चौधरी, मो. जावेद, नीतीश कुमार, सचिन कुमार सहित सभी थानों के नोडल पदाधिकारियों की भूमिका रही।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version