आज दिनांक 21.10.2026 को पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा खाकी वर्दी में उन सभी अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिन्होंने आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।

इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी वीर शहीदों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी।”

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version