Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज की जागरूक पीढ़ी ही सुरक्षित पर्यावरण का आधार बनेगी: डीपीओ आनंद अंकित

    July 14, 2026

    लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश

    July 14, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»सीतामढ़ी के नौ प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का नया द्वार, अब घर के पास मिलेगी डिग्री की पढ़ाई।
    National

    सीतामढ़ी के नौ प्रखंडों में खुलेगा उच्च शिक्षा का नया द्वार, अब घर के पास मिलेगी डिग्री की पढ़ाई।

    adminBy adminJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–13 जुलाई 2026

    सात निश्चय–3 के तहत ग्रामीण विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 15 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का वर्चुअल शुभारंभ

    यह पहल केवल नए महाविद्यालयों की स्थापना भर नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।–जिलाधिकारी

    बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी सात निश्चय–3 (2025–30) के चतुर्थ निश्चय “उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य” के अंतर्गत सीतामढ़ी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिले के नौ प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों के माध्यम से अब विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर उपलब्ध होगा।
    इस योजना के तहत बाजपट्टी, बोखरा, चोरौत, मेजरगंज, नानपुर, परसौनी, रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा एवं सुप्पी प्रखंडों में स्थापित राजकीय महाविद्यालयों में डिग्री पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं शैक्षणिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
    ज्ञातव्य है कि 15 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से इन नवस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का ऑनलाइन (वर्चुअल मोड) में शुभारंभ किया जाएगा।
    इस संबंध में

    जिलाधिकारी रिची पांडेय नेबताया कि इन महाविद्यालयों के संचालन से जिले के हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें स्नातक शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर-दराज़ के शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। समय और धन दोनों की बचत होगी तथा छात्राएं भी सुरक्षित वातावरण में अपने घर के निकट रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।
    यह पहल केवल नए महाविद्यालयों की स्थापना भर नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे शिक्षा का दायरा प्रखंड स्तर से आगे गांवों तक मजबूत होगा तथा स्थानीय युवाओं को बेहतर भविष्य गढ़ने का अवसर मिलेगा।
    बिहार सरकार की यह पहल उच्च शिक्षा को अधिक सुलभ, समावेशी एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी और सीतामढ़ी जिले के शैक्षणिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।

    Bihar College News Bihar Colleges Bihar Development Bihar Education News Bihar Government Bihar Latest News Bihar News Breaking News Hindi CM Nitish Kumar College Admission Degree College Education News Education Update Government College Government College Opening Government Scheme Higher Education New Government College Bihar Nitish Kumar Nitish Kumar News Rajkiya Mahavidyalaya Rural Education Saat Nischay 3 Saat Nischay Yojana Sitamarhi Sitamarhi College Sitamarhi Latest News Sitamarhi News Students News Virtual Inauguration
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleश्रीगंगानगर की बेटी को इंसाफ कब? | दिल दहला देने वाली घटना पर देश में आक्रोश | Justice for Daughter
    Next Article बाल संरक्षण मामले में जिलाधिकारी की सख्त पहल, त्रिस्तरीय जांच रिपोर्ट के आधार पर सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष एवं सदस्यों पर कार्रवाई की अनुशंसा।
    admin

    Related Posts

    आज की जागरूक पीढ़ी ही सुरक्षित पर्यावरण का आधार बनेगी: डीपीओ आनंद अंकित

    July 14, 2026

    लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश

    July 14, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

    July 14, 2026

     14 हजार 828 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 12 जुलाई को किया बुकिंग

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    आज की जागरूक पीढ़ी ही सुरक्षित पर्यावरण का आधार बनेगी: डीपीओ आनंद अंकित

    By adminJuly 14, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी ================= जिला जनसम्पर्क कार्यालय ==================== प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 13/07/2026 ================== स्वच्छता और पर्यावरण…

    लंबित विकास योजनाओं में तेजी लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु जिलाधिकारी, आनंद शर्मा ने दिए निदेश

    July 14, 2026

    सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं।

    July 14, 2026

     14 हजार 828 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 12 जुलाई को किया बुकिंग

    July 14, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (327)
    • Breaking News (1,356)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (107)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?