Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    September 22, 2026

    वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर

    September 22, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर
    Bihar

    वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर

    adminBy adminSeptember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति दिनांक -21/09/2026

    मधुबनी में दो दिवसीय तिलहन खेती प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत कृषि तकनीक की जानकारी

    मधुबनी, 21 सितम्बर 2026।
    जिला के अंदर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत “तिलहन की खेती” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त कृषि भवन सभागार, माहीनाथपुर, मधुबनी में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को तिलहन फसलों की आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत तकनीक, पोषक तत्व प्रबंधन तथा फसल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, मधुबनी श्री सुदामा ठाकुर ने किसानों को तिलहन फसलों की समय पर बुआई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सही समय पर फसल की बुआई करने से फसल की अच्छी वृद्धि एवं बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने मधुबनी जिले के किसानों को सरसों, तोरी, तीसी सहित अन्य तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया।

    कृषि विज्ञान केन्द्र, बसैठा के वरीय वैज्ञानिक श्री मंगलानंद झा ने किसानों को सरसों, तोरी एवं तीसी फसलों की आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने फसल उत्पादन में पोषक तत्वों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए तिलहन फसलों में सल्फर के प्रयोग की सलाह किसानों को दी।

    उप परियोजना निदेशक, आत्मा, मधुबनी श्री नंदन ने आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न क्रियाकलापों तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। उन्होंने किसानों से विभागीय योजनाओं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।

    कृषि विज्ञान केन्द्र, सुखेत के वैज्ञानिक (पौधा संरक्षण) डॉ. राहुल सिंह राजपूत ने सरसों की फसल में लगने वाले प्रमुख रोगों एवं उनके रोकथाम तथा प्रबंधन के संबंध में किसानों को तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने किसानों को रोगों की समय पर पहचान कर उचित प्रबंधन उपाय अपनाने की सलाह दी।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक श्री सुदामा ठाकुर, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रधान, उप परियोजना निदेशक, सहायक निदेशक (शस्य), सहायक निदेशक (बीज विपणन), बीटीएम श्री शिव कुमार सिंह सहित कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के पदाधिकारी/वैज्ञानिक तथा सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

    दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को तिलहन फसलों की वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया गया तथा जिले में तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार एवं उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
    Next Article Next Post
    admin

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    September 22, 2026

    *जीवछ नदी की स्वच्छता को लेकर जुटेगा प्रशासन, 24 सितंबर से चलेगा महाअभियान*

    September 22, 2026

    54 प्रशासनिक एवं 54 पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी तैनाती

    September 22, 2026

    [21-09-2026 10:44 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: 29 सितंबर को होगा विद्यार्थी सहयोग का आयोजन

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    By adminSeptember 22, 20260

    गाढ़ा थाना कांड संख्या-491/20 (बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम मामले) में एक व्यक्ति हरिनंदन राय…

    वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर

    September 22, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    September 22, 2026

    *जीवछ नदी की स्वच्छता को लेकर जुटेगा प्रशासन, 24 सितंबर से चलेगा महाअभियान*

    September 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (854)
    • Breaking News (1,415)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?