Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ■ विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

    April 23, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-22.04.2026 को 58 हजार 632 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-22.04.2026 को 443.4 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 642.5 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध

    April 23, 2026

    ‘पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ’ का संकल्प, विद्यार्थियों ने पेश की रचनात्मकता की मिसाल

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»रिची पांडेय, जिलाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
    Breaking News

    रिची पांडेय, जिलाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

    adminBy adminApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक – 20 अप्रैल 2026

    रिची पांडेय, जिलाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
    बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट और सख्त संदेश दिया कि जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी अधिकारी आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    (बॉर्डर क्षेत्र पर विशेष फोकस)
    सोनबरसा प्रखंड के संदर्भ में जिलाधिकारी ने बीडीओ को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में निजी विद्यालयों, उर्वरक दुकानों, अवैध नर्सिंग होम एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित और सघन जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही बॉर्डर से 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी गांवों में विभिन्न विभागों के समन्वय से सरकार की सभी विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    (अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों पर सख्ती)

    जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थलों एवं जल निकायों पर किए गए अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया जाए। विशेष रूप से लखनदेई नदी के बीचो-बीच किए गए अवैध निर्माण पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने नगर आयुक्त को हिदायत देते हुए कहा कि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि इस मामले में किसी प्रकार की बहानेबाजी स्वीकार नहीं होगी।

    (नियमित जांच एवं छापेमारी के निर्देश)

    बैठक में एलपीजी एजेंसियों, पीडीएस दुकानों, एसएफसी एवं पैक्स गोदामों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं पैथोलॉजिकल लैब्स पर औचक निरीक्षण कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
    उर्वरक दुकानों पर नियमित छापेमारी, शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई तथा अवैध खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

    (राजस्व वसूली एवं निगरानी व्यवस्था पर जोर)
    जिलाधिकारी ने सर्टिफिकेट केसों में वसूली एवं वारंट निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही जिले में दाल एवं गेहूं के थोक विक्रेताओं की जांच करने को कहा गया। साइबर कैफे की गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
    (आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा)

    आईसीडीएस की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निजी विद्यालयों की जांच में तेजी लाने तथा मानक के विरुद्ध संचालित विद्यालयों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवनों की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अधिकारियों को जनता के कॉल एवं संदेशों का समय पर उत्तर देने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया।

    (लापरवाही पर कार्रवाई)

    बैठक के दौरान बथनाहा प्रखंड के बीडीओ के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई तथा स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार, नगर आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। ब

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleगलुआ रोग के कारण किसान छोड़ रहे केले की खेती, मक्के की फसल ने दिया सहारा
    Next Article अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु मनाया गया सतर्कता दिवस
    admin

    Related Posts

    ■ विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

    April 23, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-22.04.2026 को 58 हजार 632 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-22.04.2026 को 443.4 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 642.5 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध

    April 23, 2026

    ‘पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ’ का संकल्प, विद्यार्थियों ने पेश की रचनात्मकता की मिसाल

    April 23, 2026

    ⬛️ –बंदी दरबार में पहुँचे जिलाधिकारी,बंदियों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान का दिया आश्वासन।*

    April 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    ■ विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया सशक्त संदेश

    By adminApril 23, 20260

    समाहरणालय, मधुबनीजिला जनसम्पर्क कार्यालयप्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 22/04/2026■ विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, पर्यावरण…

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-22.04.2026 को 58 हजार 632 घरेलू गैस है उपलब्ध——-आज दिनांक-22.04.2026 को 443.4 हजार लीटर पेट्रॉल तथा 642.5 हजार लीटर डीजल(हाई स्पीड डीजल) का स्टॉक है उपलब्ध

    April 23, 2026

    ‘पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ’ का संकल्प, विद्यार्थियों ने पेश की रचनात्मकता की मिसाल

    April 23, 2026

    ⬛️ –बंदी दरबार में पहुँचे जिलाधिकारी,बंदियों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान का दिया आश्वासन।*

    April 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (979)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?