Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुंगेर में गंगा नदी के तट पर मिले 2 अज्ञात शव, नेपाल की बाढ़ में बहकर आने की आशंका

    August 30, 2026

    नेपाल त्रासदी में अब तक 788 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लापता; युद्ध स्तर पर चल रहा रेस्क्यू

    August 30, 2026

    गंडक में उफान के संकेत, पश्चिम चंपारण में बढ़ी धड़कनें, बराज से 1.77 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»गलुआ रोग के कारण किसान छोड़ रहे केले की खेती, मक्के की फसल ने दिया सहारा
    Breaking News

    गलुआ रोग के कारण किसान छोड़ रहे केले की खेती, मक्के की फसल ने दिया सहारा

    adminBy adminApril 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    खगड़िया के केले की अपनी पहचान है। प्रधानमंत्री एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत खगड़िया में केला शामिल है। यहां मुख्य रूप से गोगरी और परबत्ता प्रखंड में केले की खेती होती है। परंतु पनामा बिल्ट अर्थात गलुआ रोग के कारण धीरे-धीरे किसान केले की खेती छोड़ रहे हैं।

    केले की खेती का रकबा सिमटता जा रहा है। किसान केले की खेती छोड़कर मक्का की खेती को अपना रहे हैं। कहने का मतलब केले की बीमारी (पनामा बिल्ट) से किसान केले की खेती छोड़ रहे हैं, परंतु मक्का ने उन्हें सहारा दिया है।

    जानिए, केले और मक्का की खेती का अर्थशास्त्र

    जिले में आज भी सर्वाधिक केले की खेती परबत्ता प्रखंड के कुल्हड़िया पंचायत में होती है। पूर्व में यहां दो सौ एकड़ के आसपास केले की खेती होती थी, परंतु अब रकबा सिमट कर सौ एकड़ के आसपास पहुंच गया है।

    कुल्हड़िया के किसान मुरारी तिवारी ने बताया कि पहले छह एकड़ में केले की खेती करते थे, लेकिन केले की फसल पर गलुआ रोग का प्रभाव बढ़ा। जिसके बाद अब मात्र दो एकड़ में केले की खेती कर रहे हैं। शेष में मक्का की खेती कर रहे हैं। मक्का ही अब मुख्य सहारा है।

    मुरारी तिवारी के अनुसार एक एकड़ केले की खेती (रविष्टा प्रभेद) में 75-80 हजार से लेकर एक लाख तक की लागत आती है। और शुद्ध मुनाफा दो लाख तक के आसपास होता है, जबकि जी-नाइन प्रभेद में डेढ़ लाख के आसपास लागत आती है और शुद्ध मुनाफा तीन लाख के आसपास होता है।

    एक एकड़ मक्का की खेती में लागत 17 से 25-30 हजार तक के आसपास बैठता है, जबकि शुद्ध मुनाफा 50 हजार के आसपास होता है। अगर बाजार मूल्य ठीक-ठाक रहा, तो मुनाफा बढ़कर 70 हजार के आसपास भी पहुंच जाता है।

    कुल्हड़िया के ही किसान अजय तिवारी ने बताया कि पहले पांच एकड़ में केले की खेती करते थे, लेकिन ‘केले के कैंसर’ के नाम से विख्यात पनामा बिल्ट अर्थात गलुआ रोग के कारण अब इसकी खेती मात्र 10 कट्ठा में करते हैं। अब हमलोगों का सहारा मक्का की फसल है।

    मक्का में मुनाफा अपेक्षाकृत केले से कम है, परंतु जोखिम भी बहुत कम है। केले की फसल की देख-रेख साल भर करनी पड़ती है, परंतु मक्का तो एक मौसम की खेती है। मुख्य रूप से रबी में इसकी खेती होती है।

    गोगरी प्रखंड के पितौंझिया गांव निवासी किसान रामकिशोर भी केले की खेती अब लगभग छोड़कर मक्का की खेती को अपना लिए हैं। रामकिशोर कहते हैं- मक्का की खेती में ‘माथापच्ची’ कम है। रबी के मौसम में इसकी खेती करते हैं। चार एकड़ में भी मक्का लगाते हैं, तो कम से कम दो लाख शुद्ध बचत हो जाती है। दाल-रोटी चल जाती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleहल्द्वानी में तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने 4 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर हुई मौत
    Next Article रिची पांडेय, जिलाधिकारी, सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आज परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
    admin

    Related Posts

    सीतामढ़ी में SSB की 51वीं बटालियन में भावपूर्ण रक्षाबंधन समारोह, जवानों को बांधी राखी

    August 29, 2026

    सीतामढ़ी में आकांक्षी जिला-प्रखंड कार्यक्रम की समीक्षा, डीडीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    August 29, 2026

    सीतामढ़ी में संत रविदास विकास शिविर, SC-ST के लिए 22 सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

    August 29, 2026

    सीतामढ़ी में जिला स्कोर कमिटी की बैठक, पेपरलेस निबंधन को बढ़ावा देने के निर्देश

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    मुंगेर में गंगा नदी के तट पर मिले 2 अज्ञात शव, नेपाल की बाढ़ में बहकर आने की आशंका

    By adminAugust 30, 20260

    । नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बाद नदियों में शव बहकर आने की…

    नेपाल त्रासदी में अब तक 788 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा लापता; युद्ध स्तर पर चल रहा रेस्क्यू

    August 30, 2026

    गंडक में उफान के संकेत, पश्चिम चंपारण में बढ़ी धड़कनें, बराज से 1.77 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

    August 30, 2026

    जिलाधिकारी ने जितवारपुर विलेज को क्राफ्ट विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना का किया निरीक्षण

    August 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (648)
    • Breaking News (1,384)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (194)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?