Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    25 अगस्त को जिले के 54 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होगा प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर।

    August 22, 2026

    भटसिमर में कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया

    August 22, 2026

    विद्यार्थियों को 2 लाख शिक्षा वित्त निगम और 2 लाख बैंकों के माध्यम से मिलेंगे

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
    National

    योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

    adminBy adminAugust 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आम–आवाम के समस्याओं के निष्पादन के मद्देनजर पूरी संवेदनशीलता के साथ करें दायित्व का निर्वहन–जिलाधिकारी

    जिलाधिकारी सीतामढ़ी, श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

    बैठक में जिलाधिकारी ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता एवं तय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

    जिलाधिकारी ने सहयोग शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि ज्यादा संख्या में आवेदन प्राप्त हो सकें। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से डिजिटलीकरण एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित अन्य अधिकारियों को दिया।

    बैठक के दौरान विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के बारे में चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने पोर्टल का सघन प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकें और स्कूलों एवं छात्रावासों से संबंधित समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों एवं छात्रावासों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से 25 अगस्त से विद्यार्थी सहयोग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं कुटीर ज्योति योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कुटीर ज्योति योजना के निर्धारित लक्ष्य को समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

    राशन कार्ड निर्माण की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों के ई-केवाईसी, ऑनलाइन एंट्री एवं राशन कार्ड जनरेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। वहीं, फार्मर रजिस्ट्रेशन की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का हर हाल में रविवार तक निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
    राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने परिमार्जन से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिमार्जन में 15 दिनों से अधिक पुराने मामले लंबित नहीं रहने चाहिए। साथ ही ऑनलाइन म्यूटेशन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित राजस्व से जुड़े अन्य मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें।

    बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बृजकिशोर पांडे, एडीएम विभागीय जांच,वरीय उप समाहर्ता अमूल्य रत्न,वरीय उप समाहर्ता मो इस्लाम ,डीपीआरओ कमल सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleजन्मदिन पार्टी में युवक ने छककर पी शराब, काफी देर तक सोकर नहीं उठा; पत्नी जगाने गई तो हो चुकी थी मौत
    Next Article जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण
    admin

    Related Posts

    25 अगस्त को जिले के 54 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होगा प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर।

    August 22, 2026

    भटसिमर में कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया

    August 22, 2026

    विद्यार्थियों को 2 लाख शिक्षा वित्त निगम और 2 लाख बैंकों के माध्यम से मिलेंगे

    August 22, 2026

    जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

    August 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    25 अगस्त को जिले के 54 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होगा प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर।

    By adminAugust 22, 20260

    राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं एवं शिकायतों के प्रभावी…

    भटसिमर में कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया

    August 22, 2026

    विद्यार्थियों को 2 लाख शिक्षा वित्त निगम और 2 लाख बैंकों के माध्यम से मिलेंगे

    August 22, 2026

    जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

    August 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (608)
    • Breaking News (1,364)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (184)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?