Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    October 15, 2026

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»National»मेरा युवा भारत ने शुरू किया राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का 6 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम
    National

    मेरा युवा भारत ने शुरू किया राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का 6 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम

    adminBy adminAugust 24, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    [24-08-2026 10:16 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: प्रेस विज्ञप्ति

    दिनांक–23–08–2026

    मेरा युवा भारत ने शुरू किया राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों का 6 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम

    सीतामढ़ी में “युवा क्लब भ्रमण एवं संवाद कार्यक्रम” के तहत प्रशिक्षण का शुभारंभ, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने किया उद्घाटन

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat), सीतामढ़ी के तत्वावधान में सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के चयनित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए 6 दिवसीय आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सीतामढ़ी में हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 22 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है।

    कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन सीतामढ़ी के सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवा स्वयंसेवक चयन समिति के सदस्य श्री चूनचून जी एवं श्री आदित्य जी सहित अन्य अतिथिगण, मेरा युवा भारत के अधिकारी एवं प्रशिक्षण में भाग ले रहे स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम्, प्रतिभागियों का परिचय, प्रशिक्षण से पूर्व मूल्यांकन तथा प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षणार्थियों को अनुशासन, समयबद्धता, शिष्टाचार, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया।

    युवाओं को राष्ट्र निर्माण की शक्ति बनाना उद्देश्य : सांसद

    इस अवसर पर सांसद श्री देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रखें, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें। उन्होंने युवाओं से अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

    सांसद ने कहा कि ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशा मुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनकल्याणकारी अभियानों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

    मेरा युवा भारत, सीतामढ़ी के उपनिदेशक श्री राकेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को केवल योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार युवा स्वयंसेवक, प्रभावी नेतृत्वकर्ता और सामाजिक परिवर्तन के वाहक के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण के दौरान MY Bharat की भूमिका, युवा क्लबों से जुड़ाव, नेतृत्व विकास, स्वयंसेविता, सामाजिक परिवर्तन, राष्ट्रीय निर्माण तथा विभिन्न युवा गतिविधियों की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी।

    प्रशिक्षण के प्रथम दिन स्वयंसेवकों को विभिन्न सत्रों के माध्यम से व्यापक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण की शुरुआत प्रतिभागियों के आगमन, पंजीकरण, अपेक्षाओं के संकलन एवं प्रशिक्षण किट वितरण से हुई।

    इसके बाद युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा मेरा युवा भारत (MY Bharat) के परिचय, MY Bharat के विजन, मिशन एवं संरचना, MY Bharat की विभिन्न गतिविधियों तथा NSS, Scouts & Guides, Youth Clubs, UNV एवं NGOs सहित युवा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

    दोपहर के सत्र में National Youth Core (NYC) Scheme के अंतर्गत National Youth Core/NYV की भूमिका, उद्देश्य एवं दायरा, NYC Portal तथा युवा स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद “Volunteering as a Tool for Leadership Development” विषय पर स्वयंसेविता, नेतृत्व विकास, सामाजिक परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका, युवा को Change Agent के रूप में विकसित करने तथा स्वयंसेवकों के लिए आवश्यक कौशल पर विस्तार से चर्चा हुई।

    दिन के अंतिम सत्र में खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों में टीम भावना, रचनात्मकता एवं सहभागिता की भावना विकसित करने पर जोर दिया गया।

    प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को समूह आधारित गतिविधियों, संवाद, अनुभव साझा करने तथा व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से सीखने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है।

    6 दिनों तक चलेगा आवासीय प्रशिक्षण
    [24-08-2026 10:16 AM] Kulranjan Jha Prathvi News: छह दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को MY Bharat एवं युवा कार्यक्रमों की समझ, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास, स्वयंसेविता, सामाजिक उत्तरदायित्व, युवा क्लबों के साथ कार्य, टीम निर्माण, संचार कौशल, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों एवं Resource Persons द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    मेरा युवा भारत, सीतामढ़ी द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण युवाओं में नेतृत्व, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleभाजपा के विधायक संजीव चौरसिया दीघा से अनवरत जीत रहे है परिवारवादी राजनीति के उपज है
    Next Article आधुनिक सुविधाओं और मिथिला की सांस्कृतिक पहचान के साथ संवरेगा मधुबनी: NBCC के साथ विकास की नई पहल
    admin

    Related Posts

    राम-जानकी पथ एवं गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर डीएम ने की समीक्ष

    October 6, 2026

    जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें अधिकारी : जिलाधिकारी

    October 6, 2026

    मॉडल स्कूलों में पहुंचकर पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह, शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा

    October 1, 2026

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हुआ स्वागत

    By adminOctober 15, 20260

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, विशिष्ट दत्तक ग्रहण…

    डीएम की संवेदनशील पहल से नवजात बच्ची को मिला नया जीवन, त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल में कराया गया भर्ती

    October 15, 2026

    पेंशनधारियों की संख्या एवं अंतरण की गई राशि के मामले में मधुबनी जिला राज्य में नंबर वन

    October 15, 2026

     सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    October 15, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (989)
    • Breaking News (1,425)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (224)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?