*समाहरणालय, मधुबनी*
================
*जिला जनसम्पर्क कार्यालय*
================
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक – 01/07/2026*
================
*मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से मिली नई पहचान, होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय ने बदली उद्यमी की जिंदगी*
———————————————-
*मधुबनी 01 जुलाई 2026*
*मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ने जिले के एक और युवा उद्यमी को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार सृजन का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है।* *मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड निवासी प्रकाश झा ने योजना के तहत प्राप्त वित्तीय सहायता से होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसाय की सफल शुरुआत कर अपनी अलग पहचान बनाई है।*
*प्रकाश झा ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना अपना होटल और रेस्टोरेंट स्थापित करने का था। सोशल मीडिया तथा उद्योग विभाग द्वारा आयोजित उद्यमिता कार्यक्रमों से उन्हें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी मिली। योजना के अंतर्गत चयन होने के बाद उन्हें चरणबद्ध तरीके से वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त होटल एवं रेस्टोरेंट की स्थापना की। यहां ग्राहकों को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण व्यंजन उपलब्ध कराए जाते हैं।*
*व्यवसाय शुरू करने के दौरान पूंजी, विपणन और संचालन जैसी चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उद्योग विभाग के मार्गदर्शन एवं सरकारी योजनाओं से मिली सहायता के कारण उन्होंने इन कठिनाइयों पर सफलता से काबू पाया।* *वर्तमान में उनका रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुका है और यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचते हैं। इससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।*
*इस उद्यम के माध्यम से प्रकाश झा ने स्वयं के साथ-साथ छह अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है।* *इससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। भविष्य में वे मधुबनी जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अपने रेस्टोरेंट की शाखाएं खोलने की योजना बना रहे हैं।*
*प्रकाश झा का कहना है कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं की जानकारी और मेहनत का साथ मिले तो वे भी सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करने की अपील की।*
———————- ———————————————————————
================
*बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर ’06276-222576 पर भी ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।*
================
================
*DPRO,MADHUBANI*