Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जुटेंगे लोग
    Bihar

    मधुबनी में 12 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जुटेंगे लोग

    adminBy adminAugust 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी, 10 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मधुबनी जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 12 अगस्त 2026 की सुबह जिले में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

    जिला प्रशासन के अनुसार, 9 से 17 अगस्त तक चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य आजादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुंचाना और नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

    ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का भी उत्सव

    12 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर से भी जोड़ा गया है। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया जाएगा।

    छात्र, NCC कैडेट्स और युवा होंगे शामिल

    जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। यात्रा में विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइड्स, युवाओं तथा सामाजिक और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

    प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाए।

    घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने की अपील

    जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 12 अगस्त की सुबह आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। साथ ही अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करें।

    प्रशासन के मुताबिक, यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, गौरव और सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इस आयोजन के जरिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाया जाए।

    Bihar Tiranga Rally Har Ghar Tiranga 2026 Har Ghar Tiranga Campaign Independence Day 2026 Madhubani District Administration Madhubani News Madhubani Tiranga Yatra Tiranga Yatra 12 August Vande Mataram 150 Years
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी में 4.88 लाख पेंशनधारियों को DBT से मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जिले में सबसे अधिक 55.65 करोड़ रुपये का भुगतान
    Next Article भूतही थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त के खिलाफ इश्तिहार चस्पा
    admin

    Related Posts

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    [28-09-2026 08:37 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम बना संबल, मधुबनी में तेजी से बढ़ी पहुंच

    September 29, 2026

    जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे गांव से लेकर जिला स्तर तक के अस्पतालों मे मिल रहा निःशुल्क ECG जांच की सुविधा

    September 29, 2026

    नेपाल के तराई क्षेत्र में अत्यधिक वर्षापात के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    By adminSeptember 30, 20260

    मधुबनी, 29 सितंबर 2026: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग…

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (918)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (221)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?