समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 06/05/2026
================ मधुबनी जिला में आज दिनांक-06.05.2026 को 50 हजार 53 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध
——जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से भेज सकते है शिकायत या सुझाव
——-ग्राहकों को अनावश्यक रूप से परेशान करनेवाले गैस वितरकों एवं उनके कर्मियों को चिन्हित कर होगी कड़ी कारवाई
मधुबनी 06 मई 2026
*मधुबनी जिला में आज दिनांक-06.05.2026 को 50 हजार 53 एलपीजी गैस सिलिन्डर उपलब्ध है एवं आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है। मधुबनी जिला में गैस की आपूर्ति सभी कंपनियों के 103 वितरकों के द्वारा की जा रही है। दिनांक-01.03.2026 से 05.05.2026 तक कुल ग्राहकों के द्वारा 9 लाख 7 हजार 608 सिलिंडरों के लिए बुकिंग की गई है।*
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि एलपीजी गैस की बुकिंग प्राप्त होने के उपरांत गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से उनके घर तक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर जाने की आवश्यकता नही है। धैर्य बनाकर रखें एवं अपनी बारी का इंतजार करें। सभी ग्राहक किसी प्रकार की चिंता नही करें एवं अफवाहों पर ध्यान भी नही दें। ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे एवं आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नही करना पड़े।
वर्तमान समय में एल.पी.जी. सिलिंडर डिलीवरी के उपरांत अगला बुकिंग शहरी क्षेत्रों में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन पर ही होगा। अपने मोबाइल नंबर पर ओ.टी.पी.(डी.ए.सी.) प्राप्त कर भेंडर के माध्यम से ही गैस सिलिंडर प्राप्त करें।
समस्या के समाधान एवं शिकायतों को दर्ज कराने हेतु गैस कंपनी के ग्राहक सेवा हेल्पलाइन नंबर-1906, आई.ओ.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-23333-555, बी.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-22-4344 एवं एच.पी.सी.एल. के टॉल फ्री नंबर-1800-2333-555 पर संपर्क करें।
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस के संबंध में उपलब्ध कराए गए गूगल लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdFS09bnZE8LfNU4Qw_88jHtp_TkN2FBR5DtCaAQLeKRgdaKw/viewform?Koi=1 पर सभी आमजन शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करें। जिस पर जिलाधिकारी स्तर से दिए गए निदेश के आलोक में नियमानुकूल अग्रेत्तर कारवाई की जाती है। साथ ही
जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या-06276-222576 पर भी शिकायतों/सुझावों की जानकारी दें सकते है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है।
वही जिले के सभी पेट्रॉल पम्पों पर दिनांक-04.05.2026 को 474.6 हजार लीटर पेट्रॉल तथा डीजल(हाई स्पीड डीजल) 638.3 हजार लीटर का स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन के द्वारा आमजनों से पेट्रॉल-डीजल का अनावश्यक भंडारण नही करने की अपील की गई। ताकि किसी प्रकार की घटना/दुर्घटना नही घटें।
कतिपय स्थानों से आमजनों द्वारा ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही है, जिसमें गैस वितरकों के कर्मियों के द्वारा अनावश्यक रूप से ग्राहकों को परेशान एवं उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को इस प्रकार के कृत्यों की जांच करते हुए संबंधित वितरकों एवं उनके कर्मियों के ऊपर कड़ी कारवाई करने का निदेश दिया गया है।
- ——————————————————————-।
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-222576 पर जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।———————- ———————————————-
DPRO,MADHUBANI
