Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी की सभी पंचायतों में आज मनाया जाएगा ‘पंचायत विकास दिवस’, महिला हितैषी पंचायत रहेगा मुख्य विषय
    Bihar

    मधुबनी की सभी पंचायतों में आज मनाया जाएगा ‘पंचायत विकास दिवस’, महिला हितैषी पंचायत रहेगा मुख्य विषय

    adminBy adminJune 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले “पंचायत विकास दिवस” के तहत 28 जून 2026 को मधुबनी जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार पंचायत विकास दिवस का मुख्य विषय “महिला हितैषी ग्राम पंचायत” रखा गया है।

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन अथवा अन्य निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा।

    जिले की प्रभारी मंत्री और बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह झंझारपुर प्रखंड की महीनाथपुर ग्राम पंचायत में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इस दौरान ग्राम सभा के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    कार्यक्रम के दौरान पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। इसके अलावा स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाओं के चयन और स्थानीयकृत सतत विकास लक्ष्यों (LSDGs) से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

    पंचायत विकास दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट पंचायतों द्वारा किए गए विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन भी किया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक प्रसारण भी आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण नागरिक इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

    कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीयकृत सतत विकास के नौ प्रमुख लक्ष्यों पर विशेष चर्चा और कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इनमें गरीब मुक्त एवं आजीविका उन्नत पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ एवं हरित पंचायत, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त पंचायत, सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा युक्त पंचायत, सुशासन आधारित पंचायत तथा महिला हितैषी पंचायत शामिल हैं।

    प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, संबंधित पदाधिकारियों और ग्रामीण नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने और पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous ArticlePMFME योजना से मधुबनी के विष्णु चौधरी बने आत्मनिर्भर, पापड़ उद्योग से पांच लोगों को मिला रोजगार
    Next Article 11 हजार 142 एलपीजी गैस उपभोक्ताओं ने 26 जून को किया बुकिंग*
    admin

    Related Posts

    [28-09-2026 08:37 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम बना संबल, मधुबनी में तेजी से बढ़ी पहुंच

    September 29, 2026

    जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे गांव से लेकर जिला स्तर तक के अस्पतालों मे मिल रहा निःशुल्क ECG जांच की सुविधा

    September 29, 2026

    नेपाल के तराई क्षेत्र में अत्यधिक वर्षापात के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

    September 29, 2026

    [26/09, 4:42 pm] +91 79922 56033: *स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वाटसन मध्य विद्यालय में आयोजित हुई विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक पेंटिंग प्रतियोगिता*

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    By adminSeptember 30, 20260

    मधुबनी, 29 सितंबर 2026: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग…

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (918)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (221)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?