समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 05 /05/2026
⬛️ बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत दंडित तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन की सूचना उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को लिखा पत्र।——————————— दंड वसूली को लेकर सख्ती।——- ।
मधुबनी, 05 मई 2026:
जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत दंडित किए गए तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार को पत्र प्रेषित कर दंडित पदाधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन/अंतिम पदस्थापन कार्यालय की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
जिलाधिकारी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि अधिनियम के तहत कार्य में लापरवाही एवं सेवा प्रदायगी में विलंब के कारण निम्नलिखित तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया था—
श्री शीतल प्रसाद वर्मा (प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाबूबरही) – ₹2,000/-
श्री राज बहादुर प्रसाद गुप्ता (प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर) – ₹5,000/-
श्री सुनील कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, झंझारपुर) – ₹3,000/-
श्री राजजीत पासवान (प्रखंड विकास पदाधिकारी, मधेपुर) – ₹9,000/-
श्री संजीव कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, रहिका) – ₹1,000/-
श्री सुजीत कुमार (प्रखंड विकास पदाधिकारी, रहिका) – ₹5,000/-
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि उपर्युक्त पदाधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन/अंतिम पदस्थापन से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन के अभिलेखों में उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण अधिरोपित दंड की वसूली में बाधा उत्पन्न हो रही है। इस पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग से शीघ्र अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने यह भी आग्रह किया है कि जिन जिलों में उक्त पदाधिकारी वर्तमान में कार्यरत हैं, वहां के जिला पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि अधिरोपित दंड की वसूली की प्रक्रिया को त्वरित रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रशासन मधुबनी द्वारा उठाया गया यह कदम शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्ध सेवा वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।– —————————————————————————————* ..*
*आपदा नही है भारी,यदि पूरी है तैयारी। सजग रहे,सर्तक रहे। किसी भी प्रकार की* *सहायता या सूचना के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर*06276-222576 पर करे संपर्क।।**
=============== ===
।**
# DPRO,Madhubani