समाहरणालय, मधुबनी
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक – 05/05/2026
■बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत तत्कालीन 04 अंचल अधिकारियों से अधिरोपित दंड की वसूली हेतु की गई कारवाई
——–सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार को तत्कालीन अंचल अधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन/अंतिम पदस्थापन संबंधी सूचना उपलब्ध कराने हेतु पत्र के माध्यम से किया अनुरोध
मधुबनी 05 मई 2026
⬛️ जिला पदाधिकारी, आनंद शर्मा के द्वारा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत संबंधित अंचल अधिकारियों पर अधिरोपित आर्थिक दंड की वसूली सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कारवाई की गई हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार को तत्कालीन अंचल अधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन/अंतिम पदस्थापन संबंधी सूचना उपलब्ध कराने हेतु पत्र के माध्यम अनुरोध किया है।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित समयसीमा में सेवाओं का निष्पादन नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों पर दंड लगाया जाता है। इसी क्रम में पूर्व में कार्यरत कुछ अंचल अधिकारियों पर अधिरोपित दंड की राशि अब तक लंबित है, जिसकी वसूली अत्यंत आवश्यक है। अंचल अधिकारियों पर अधिरोपित दंड राशि लंबित है, जिसमें सुनील कुमार साह, तत्कालीन अंचलाधिकारी, रहिका – ₹25,000
मनोज कुमार, तत्कालीन अंचलाधिकारी, लखनौर – ₹20,0035
अरविंद कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन अंचलाधिकारी, बेनीपट्टी – ₹23,500
प्रमोद कुमार दत्ता, तत्कालीन अंचलाधिकारी, मधेपुर – ₹9,000 है।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा विभाग से संबंधित जिला पदाधिकारियों एवं वरीय अधिकारियों को भी अपने स्तर से निर्देश देने हेतु अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए दंड राशि की वसूली में तेजी लाएं।
जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत आम नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
———————- ———————————————————————
बिहार में शराब का व्यापार एवम सेवन पूर्ण रूप से अवैध है। इससे संबधित जानकारी टॉल फ्री नंबर 15545 या 18003456268 एवम जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष भीभीनंबर पर ’06276-222576 ’जरूर दे। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी ।
================
DPRO,MADHUBANI
