Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    September 30, 2026

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»पर्यावरण संरक्षण और दहेज उन्मूलन का संकल्प, ध्वज जन चेतना समिति ने मनाया 29वां स्थापना दिवस
    Bihar

    पर्यावरण संरक्षण और दहेज उन्मूलन का संकल्प, ध्वज जन चेतना समिति ने मनाया 29वां स्थापना दिवस

    adminBy adminAugust 10, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सीतामढ़ी, 9 अगस्त 2026। ध्वज पर्यावरण दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति का 29वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को फ्रंट एज स्कूल, हॉस्पिटल रोड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष आग्नेय कुमार ने की। समारोह में पर्यावरण संरक्षण, दहेज उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण सम्मान के लिए चयनित तीन किसानों में से रीगा प्रखंड के सेवानिवृत्त शिक्षक उमाशंकर सिंह को 100 से अधिक पेड़ लगाने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा ‘पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका’ विषय पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में तुषार आनंद ने प्रथम, श्रेया कुमारी ने द्वितीय और अनन्या कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

    समारोह का उद्घाटन जिला वन विभाग की फॉरेस्टर शिवानी कुमारी, कृषि विभाग के नंदन मिश्रा, प्रसिद्ध कवि डॉ. संजय पंकज, संरक्षक वेद प्रकाश, नीरा गुप्ता, सचिव प्रो. नीरज दुबे, प्रो. विष्णु दयाल साह और फ्रंट एज की निदेशक अनुरंजना भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

    मुख्य अतिथि डॉ. संजय पंकज ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी का नाम महाराज पृथु के नाम पर पड़ा है। इस दौरान राष्ट्रध्वज के सम्मान और दहेज उन्मूलन के लिए जनचेतना का कार्य करने वाले प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

    कृषि वानिकी में पौधरोपण पर प्रोत्साहन राशि

    जिला वन विभाग की फॉरेस्टर शिवानी कुमारी ने कृषि वानिकी के तहत चलाए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रति पेड़ 10 रुपये जमा करने के बाद तीन वर्ष तक पौधे के जीवित और सुरक्षित रहने पर विभाग की ओर से 70 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

    उन्होंने बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े 11 संकल्प दिलाए जाने की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

    कृषि विभाग के प्रतिनिधि नंदन मिश्रा ने किसानों से मृदा जांच कराने की अपील की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित सीतामढ़ी जिले में पेड़ों की संख्या को लेकर चिंता जताई और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

    दहेज मुक्त विवाह और महिला सशक्तीकरण पर जोर

    जानकी शक्ति महिला मंच की अध्यक्ष नीरा गुप्ता ने दहेज मुक्त विवाह के लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अब तक 10 जोड़ों का स्वयं कन्यादान कर आदर्श विवाह कराया जा चुका है।

    समिति के सचिव प्रो. नीरज दुबे ने प्रो. जितेंद्र कुमार वर्मा के सामाजिक योगदान और उनके कृतित्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने प्रतिदिन राष्ट्रध्वज फहराने के उनके संकल्प और उससे जुड़े सामाजिक संदेश की सराहना की।

    समिति के संरक्षक वेद प्रकाश ने अपने पिता की स्मृति में अगले स्थापना दिवस पर एक स्मारिका प्रकाशित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का संकल्प लिया।

    29 वर्षों से पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता के लिए काम

    अध्यक्षीय संबोधन में आग्नेय कुमार ने कहा कि ध्वज पर्यावरण दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति पिछले 29 वर्षों से राष्ट्रध्वज फहराने के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और दहेज उन्मूलन को अपना मूल मंत्र मानकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी क्रांति दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर अपने अभियान को और गति देगा।

    कार्यक्रम के दौरान वन विभाग, सीतामढ़ी की ओर से बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर 60 पौधों का वितरण भी किया गया।

    समारोह में विमल कुमार परिमल, दिनेश चंद द्विवेदी, सुरेश वर्मा, पूर्व सैनिक अनिल कुमार, प्रभाकर कुमार, गौतम कश्यप, बाबुल मिश्रा, उदय शंकर सिंह, डॉ. प्रतिमा आनंद सहित कई शिक्षक, समाजसेवी और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

    समारोह के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला सशक्तीकरण और दहेज मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

    Sitamarhi News दहेज उन्मूलन दहेज मुक्त विवाह ध्वज पर्यावरण दहेज उन्मूलन जन चेतना समिति पर्यावरण संरक्षण बिहार पृथ्वी दिवस महिला सशक्तीकरण वृक्षारोपण सीतामढ़ी पर्यावरण कार्यक्रम सीतामढ़ी समाचार
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Article15 अगस्त को लॉन्च होगा ‘Madhubani Arts’ ई-कॉमर्स पोर्टल, दुनिया के बाजार तक पहुंचेगी मिथिला की कला
    Next Article सीतामढ़ी सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिया मानव सेवा का संदेश
    admin

    Related Posts

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    सप्लाई चेन सुदृढ़ीकरण को लेकर सीतामढ़ी में 54 फार्मासिस्टों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मधुबनी में ‘स्टार्टअप बूटकैंप’ का सफल आयोजन

    By adminSeptember 30, 20260

    मधुबनी, 29 सितंबर 2026: राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, मधुबनी में स्टार्टअप सेल स्टार्टअप बिहार, उद्योग…

    मौदह पंचायत में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, बच्चों और माताओं से किया संवाद

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने सीएचसी रीगा एवं सुप्पी का किया निरीक्षण, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

    September 30, 2026

    जिलाधिकारी ने रीगा एवं सुप्पी के प्रखंड-अंचल कार्यालयों का किया निरीक्षण

    September 30, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (918)
    • Breaking News (1,417)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (221)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?