Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे

    May 8, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-06.05.2026 को 50 हजार 53 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 8, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा सहित वरीय अधिकारियों ने जिलेभर में गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का किया सघन औचक निरीक्षण

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»पटना के बाइपास बस स्टैंड के नजदीक स्थित रुद्र होटल में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
    Breaking News

    पटना के बाइपास बस स्टैंड के नजदीक स्थित रुद्र होटल में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    adminBy adminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना के बाइपास बस स्टैंड के नजदीक स्थित रुद्र होटल में 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संतोष कुमार अपनी महिला मित्र चंचल कुमारी उर्फ रिया के साथ होटल में ठहरा हुआ था। सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    जहानाबाद का रहने वाला था मृतक

    इस संबंध में सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 रंजन कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान जहानाबाद निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसकी महिला मित्र पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, होटल कर्मियों ने ही घटना की जानकारी रामकृष्ण नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक का शव कमरे में पंखे से चादर के सहारे लटका हुआ पाया गया।

    प्रेमिका ने क्या बताया?

    रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष के अनुसार, महिला मित्र ने अपने बयान में कहा है कि वह सो रही थी और उसे इस बात की जानकारी नहीं हो सकी कि संतोष कुमार ने कब फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने बताया कि जब उसकी नींद खुली तो संतोष कुमार फंदे से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।

    पुलिस का बयान

    वहीं, पटना सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि युवक ने शाम में अपनी महिला मित्र के साथ होटल में कमरा लिया था और देर रात उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। महिला मित्र आत्महत्या की बात कह रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

    जांच जारी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच वोट प्रतिशत में 5 फीसदी का फर्क है.लेकिन सीटों में 125 का फर्क है।निश्चित तौर पर यह बात चौंकाती है कि क्या 5 प्रतिशत के स्विंग से 125 सीटों का फर्क हो सकता है?
    Next Article सही कह रहे हैं जीतन भाई, बिहार आपके बाप का है
    admin

    Related Posts

    ⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे

    May 8, 2026

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-06.05.2026 को 50 हजार 53 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 8, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा सहित वरीय अधिकारियों ने जिलेभर में गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का किया सघन औचक निरीक्षण

    May 8, 2026

    ⬛️ झंझारपुर में धावा दल की बड़ी कार्रवाई, ढाबा से बाल श्रमिक विमुक्त

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Breaking News

    ⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में दिखे

    By adminMay 8, 20260

    समाहरणालय, मधुबनी जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 06 /05/2026 ⬛️ जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने…

    मधुबनी जिला में आज दिनांक-06.05.2026 को 50 हजार 53 एलपीजी गैस सिलिन्डर है उपलब्ध

    May 8, 2026

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा सहित वरीय अधिकारियों ने जिलेभर में गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों का किया सघन औचक निरीक्षण

    May 8, 2026

    ⬛️ झंझारपुर में धावा दल की बड़ी कार्रवाई, ढाबा से बाल श्रमिक विमुक्त

    May 8, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (62)
    • Breaking News (1,117)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (20)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?