भोजपुर के नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने आज निवर्तमान जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया से जिलाधिकारी के पद का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रभार हस्तांतरण एवं ग्रहण की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।
प्रभार ग्रहण के अवसर पर नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता मीणा (IRTS सेवा) भी उपस्थित रहीं।
प्रभार ग्रहण के उपरांत जिलाधिकारी महोदय ने जिला प्रशासन से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की। निवर्तमान जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों, योजनाओं तथा महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं के संबंध में नवपदस्थापित जिलाधिकारी को आवश्यक जानकारी दी।
इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।
