Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    संजय वर्मा)ई हैं मैडम दिव्य ज्योति प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इन्हें टिकट मिला है

    September 24, 2026

    [24-09-2026 06:58 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *24 सितंबर 1932 – पूना पैक्ट दिवस : बहुजन समाज के लिए क्यों जानना जरूरी है?*

    September 24, 2026

    *स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, छात्रों के बीच परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Breaking News»*नगर पंचायत, घोघरडीहा में छात्रों की भागीदारी से मुखर हुआ स्वच्छता का संदेश*
    Breaking News

    *नगर पंचायत, घोघरडीहा में छात्रों की भागीदारी से मुखर हुआ स्वच्छता का संदेश*

    adminBy adminSeptember 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, छात्रों के बीच परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

    *स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में विद्यार्थी बनें जागरूकता के दूत : कार्यपालक पदाधिकारी*

    *स्वच्छता को व्यवहार में अपनाकर ही बन सकता है स्वच्छ और सुंदर घोघरडीहा: अनिल कुमार मंडल*

    ~~~~
    मधुबनी,
    22 सितम्बर, 2026

    स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत घोघरडीहा में आज छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता विषय पर परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं सुंदर शहर के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था।
    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल, कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार एवं स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन कार्यपालक सहायिका कुमारी संगीता सहल ने किया।
    कार्यक्रम में +2 भोला उच्च विद्यालय, +2 बाबा अन्नपूर्णा झा बालिका प्रोजेक्ट विद्यालय, आईटीआई घोघरडीहा एवं अंबिका पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार, तर्क एवं सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने स्वच्छ शहर के निर्माण में नागरिकों और युवाओं की भूमिका पर भी अपनी बात रखी।
    परिचर्चा एवं वाद-विवाद के दौरान कचरा पृथक्करण, स्वच्छ परिवेश, प्लास्टिक मुक्त समाज, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा जिम्मेदार नागरिक व्यवहार जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच साझा की। बच्चों ने स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए कई उपयोगी सुझाव भी दिए।
    इस अवसर पर मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल ने कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल नगर निकाय के प्रयासों से संभव नहीं है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का संदेश फैलाने की अपील की।
    कार्यपालक पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। छात्र-छात्राओं के बीच इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से उनमें स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि कचरे का उचित निस्तारण, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
    वहीं स्वच्छता पदाधिकारी नौशाद आलम ने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने, गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने तथा सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के विषय पर अपनी बात रखने के साथ-साथ समस्याओं पर विचार करने, सवाल उठाने और समाधान सुझाने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने के साथ अपने परिवार एवं समाज में स्वच्छता का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
    डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जिम्मेदार नागरिक सहभागिता से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमिशन मोड में पंचायत /अंचल एवं आँनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभियान बसेरा के तहत लिए जाएंगे आवेदन,
    Next Article *स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, छात्रों के बीच परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*
    admin

    Related Posts

    September 22, 2026

    श्रम कल्याण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

    September 18, 2026

    पोषण माह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

    September 18, 2026

    मधुबनी जिले की 63 पंचायतें प्रथम चरण में होंगी बाल श्रम मुक्त

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    Bihar

    संजय वर्मा)ई हैं मैडम दिव्य ज्योति प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इन्हें टिकट मिला है

    By adminSeptember 24, 20260

    संजय वर्मा)ई हैं मैडम दिव्य ज्योति प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी से पटना शिक्षक निर्वाचन…

    [24-09-2026 06:58 PM] Kulranjan Jha Prathvi News: *24 सितंबर 1932 – पूना पैक्ट दिवस : बहुजन समाज के लिए क्यों जानना जरूरी है?*

    September 24, 2026

    *स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, छात्रों के बीच परिचर्चा सह वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित*

    September 24, 2026

    *नगर पंचायत, घोघरडीहा में छात्रों की भागीदारी से मुखर हुआ स्वच्छता का संदेश*

    September 24, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (868)
    • Breaking News (1,416)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?