Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    September 22, 2026

    वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर

    September 22, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»एनसीडी स्क्रीनिंग में मधुबनी जिला राज्य में बना नंबर वन,
    Bihar

    एनसीडी स्क्रीनिंग में मधुबनी जिला राज्य में बना नंबर वन,

    adminBy adminSeptember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जिलाधिकारी के सतत अनुश्रवण तथा डाँक्टर स्वास्थयकर्मी की सक्रियता एवं तत्परता का दिखा असर

    स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों को सरकारी अस्पतालों में सहज, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप उपचार उपलब्ध कराने मे तेजी लाने का निर्देश
    ~~~~~~
    मधुबनी
    20 सितंबर, 2026

    जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा द्वारा जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने तथा सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं चिकित्सकों को लगातार आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।
    जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन सहित सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अस्पतालों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की नियमित निगरानी करने तथा मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले जरूरतमंद मरीजों को समय पर जांच, उपचार एवं आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायें।
    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी अस्पतालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति मे निरंतर सुधार लाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा इन बैठकों एवं निरीक्षणों के माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों, चिकित्सकीय सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
    इसी सतत अनुश्रवण एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान में भी सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 18 सितंबर की राज्य स्तरीय रैंकिंग में मधुबनी जिला ने एनसीडी स्क्रीनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
    गौरतलब है कि सरकार के निर्देश के तहत 2 सितंबर से 30 नवंबर तक जिले में गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases) की स्क्रीनिंग का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत हाइपरटेंशन डायबिटीज कैंसर स्क्रीनिंग, हृदय रोग, लीवर आदि की जांच कर आवश्यक उपचार किए जाते हैं। इसके लिए सभी पीएचसी, सीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर, अनुमंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल आदि में एनसीडी का कार्य चल रहे हैं। इस अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लोगों की स्क्रीनिंग कर संभावित रोगियों की पहचान एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
    18 सितंबर को जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग के अनुसार मधुबनी जिले में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 95 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले को 515100 के लक्ष्य के विरुद्ध 489909 स्क्रीनिंग की उपलब्धि प्राप्त हुई है। इस उपलब्धि के आधार पर मधुबनी जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा है।
    जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, पदाधिकारियों एवं सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं एवं अभियानों का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहज रूप से पहुंचे।
    जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान सहित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए तथा मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleस्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी, माँडर्न लेबोरेटरी से लेकर मूलभूत सुविधाओं से सशक्त होगी समग्र शिक्षा व्यवस्था
    Next Article ब्लैक स्पॉट की गंदगी होगी दूर, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान जारी
    admin

    Related Posts

    वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर

    September 22, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    September 22, 2026

    *जीवछ नदी की स्वच्छता को लेकर जुटेगा प्रशासन, 24 सितंबर से चलेगा महाअभियान*

    September 22, 2026

    54 प्रशासनिक एवं 54 पुलिस पदाधिकारियों की रहेगी तैनाती

    September 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss

    By adminSeptember 22, 20260

    गाढ़ा थाना कांड संख्या-491/20 (बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम मामले) में एक व्यक्ति हरिनंदन राय…

    वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर तिलहन उत्पादन बढ़ाएं किसान : सुदामा ठाकुर

    September 22, 2026

    स्वच्छता ही सेवा के तहत ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

    September 22, 2026

    *जीवछ नदी की स्वच्छता को लेकर जुटेगा प्रशासन, 24 सितंबर से चलेगा महाअभियान*

    September 22, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (854)
    • Breaking News (1,415)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (214)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?