Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–19–06–2026 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद, मद्द निषेध एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित भूमि विवादों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के निर्देश समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में जिले में लंबित भूमि विवादों ,मद्द निषेध एवं खनन टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन भी मौजूद थे। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रकार के भूमि संबंधित मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सभी अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को…
वह मस्जिद से बाहर निकला था और सरदार पटेल पर हमला किया था। हमें सिखाया गया कि महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने की थी, लेकिन हमें कभी नहीं सिखाया गया कि 14 मई 1939 को भावनगर में सरदार वल्लभभाई पटेल पर किसने हमला किया, किसने उनकी हत्या करने की कोशिश की, और अदालत ने कितने आरोपियों को फांसी या आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। भावनगर में 14 और 15 मई 1939 को भावनगर राज्य प्रजा परिषद का पाँचवाँ अधिवेशन आयोजित होना था, जिसकी अध्यक्षता सरदार वल्लभभाई पटेल करने वाले थे। जब सरदार पटेल भावनगर पहुँचे, तो रेलवे स्टेशन…
प्रेस विज्ञप्ति सीतामढ़ी, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 51वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी द्वारा कमांडेंट श्री संजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सीता कुंज नगर उद्यान, सीतामढ़ी सहित बटालियन के सभी समवायों में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सशस्त्र सीमा बल, वन विभाग एवं पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सामूहिक योगाभ्यास के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में परिहार विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक श्रीमती गायत्री देवी, रीगा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री बैद्यनाथ…
दिनांक 05 जून 2026 को श्री संजीव कुमार सिंह, कमांडेंट, 51 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सीतामढ़ी-II के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बटालियन मुख्यालय के न्यू लोकेशन बथनाहा परिसर एवं समस्त समवाय के कार्यक्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संदीक्षा सदस्यों एवं बालकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए “एक वृक्ष माँ के नाम” लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संयुक्त रूप से विभिन्न फलदार प्रजातियों के कुल 1000 पौधों का रोपण किया गया। कमांडेंट महोदय द्वारा…
आज दिनांक 20.06.2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -2 की अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर बथनाहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सभी से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की गई। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीतामढ़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी…
सुप्पी थाना कांड संख्या 413/22( आर्म्स एक्ट) में वांछित अभियुक्त सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
समारोह में प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य सह पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर द्वारा परेड की सलामी ली गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महोदय, सीतामढ़ी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने उत्कृष्ट अनुशासन, कदमताल, मार्च पास्ट, सलामी एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं का आत्मविश्वास, समन्वय एवं समर्पण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई…
आमंत्रण 🙏 12वें *अंतरराष्ट्रीय योग दिवस* के अवसर पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं स्वस्थ जीवन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं। 📅 दिनांक: 21 जून 2026 (रविवार) ⏰ समय: प्रातः 6:00 बजे 📍 स्थान: श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय बॉयज कौमन रुम, सीतामढ़ी (बिहार) योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, परिवार एवं मित्रों के साथ इस जन-आंदोलन का हिस्सा बनें। आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। *मनीष कुमार* जिला अध्यक्ष
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–18 जून 2026 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी,नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय अहर्ता–सह–प्रवेश पुनर्परीक्षा NEET ( UG) 2026 दिनांक 21–06–2026 (रविवार) को सीतामढ़ी जिला अंतर्गत 06 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में (2:00 बजे अपराह्न से 5:15 बजे अपराह्न तक एवं दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए 6:15 बजे अपराह्न तक) निर्धारित है। शांतिपूर्ण ,स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के मद्देनजर प्रतिनियुक्त जोनल एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों,केंद्राधीक्षकों एवं पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस बल की ब्रीफिंग जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा आज विमर्श सभा कक्ष में की गई। जिलाधिकारी रिची पांडे के द्वारा कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन की दिशा में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 18 जून 2026 परसौनी, परिहार, बथनाहा एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा संबंधित प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों का वेतन स्थगित करने एवं स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश। जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति नहीं करने वाले प्रखंडों के प्रति जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम…