Close Menu
Prithvi News Channel

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान समर्थक प्रोपेगैंडा वीडियो से हड़कंप, मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाने का दावा

    July 28, 2026

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: उत्तरी इराक में ड्रोन हमले, ईरान पर लगे आरोप

    July 28, 2026

    मधुबनी: किशोर न्याय परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन, बेहतर सुविधाओं से मिलेगी त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूती

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Prithvi News Channel
    Subscribe Login
    • Home
    • National
    • Bihar
    • Entertainment
    • Education
    • Health
    • Technology
      • Automobile
      • Mobiles
    Prithvi News Channel
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology
    Home»Bihar»मधुबनी में खराब नल-जल योजनाओं पर डीएम सख्त, 288 योजनाएं और 280 चापाकल जल्द दुरुस्त करने के निर्देश
    Bihar

    मधुबनी में खराब नल-जल योजनाओं पर डीएम सख्त, 288 योजनाएं और 280 चापाकल जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

    adminBy adminJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मधुबनी: जिले में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान 288 नल-जल योजनाओं और 280 खराब चापाकलों पर गंभीर नाराजगी जताते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कार्यपालक अभियंता से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सभी खराब पेयजल स्रोतों को युद्धस्तर पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

    समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आम लोगों को स्वच्छ और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे में नल-जल योजनाओं और चापाकलों के लंबे समय तक खराब रहने को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) तथा अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत में खराब पड़े नल-जल योजनाओं और चापाकलों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही मरम्मत कार्य की प्रतिदिन निगरानी और नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।

    जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन संवेदकों की लापरवाही के कारण नल-जल योजनाएं बंद पड़ी हैं, उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा-56 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों और कार्य एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी खराब नल-जल योजनाओं और चापाकलों को पूरी तरह चालू कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

    Anand Sharma Bihar Government Bihar News Chapakal Disaster Management Act 2005 DM Anand Sharma Drinking Water FIR Against Contractors Government Action Hand Pump Madhubani Latest News Madhubani News Nal Jal Yojana PHED Bihar Public Health Engineering Department Section 56 Water Crisis Water Supply
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleमधुबनी: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा, केसीसी ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश
    Next Article मधुबनी: नमामि गंगे की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
    admin

    Related Posts

    मधुबनी: किशोर न्याय परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन, बेहतर सुविधाओं से मिलेगी त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूती

    July 28, 2026

    मधुबनी: नमामि गंगे की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    July 28, 2026

    मधुबनी: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा, केसीसी ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश

    July 28, 2026

    मधुबनी में उर्वरक की कालाबाजारी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 43 बैग अवैध खाद जब्त, FIR दर्ज

    July 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    National

    ईरान समर्थक प्रोपेगैंडा वीडियो से हड़कंप, मेलानिया ट्रंप को निशाना बनाने का दावा

    By adminJuly 28, 20260

    वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक कथित ईरान समर्थक प्रोपेगैंडा…

    मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव: उत्तरी इराक में ड्रोन हमले, ईरान पर लगे आरोप

    July 28, 2026

    मधुबनी: किशोर न्याय परिषद के नवीनीकृत कार्यालय का उद्घाटन, बेहतर सुविधाओं से मिलेगी त्वरित न्याय प्रक्रिया को मजबूती

    July 28, 2026

    मधुबनी: नमामि गंगे की क्विज प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, जल और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    July 28, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us
    About Us

    Prithvi News Channel (हर कदम सच के साथ — जनता की आवाज़) is a Hindi-language news portal committed to delivering timely and credible journalism.
    prithvinewschannel.com

    Email Us: info@example.com
    Contact: +1-320-0123-451

    Our Picks

    बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक का अब हरियाणा कनेक्शन सामने आ रहा है..?

    October 5, 2023

    कभी ढाबे पर किया काम तो कभी नुक्कड़ पर बेचा पान.. कैसे बॉलीवुड इंडस्ट्री ने बदली संजय मिश्रा की किस्मत..!

    October 6, 2023

    जिला पदाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण!

    October 6, 2023

    सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसपी सर का सम्मान समारोह!

    October 6, 2023
    Our Categories
    • Automobile (40)
    • Bihar (441)
    • Breaking News (1,359)
    • Business (40)
    • Education (20)
    • Entertainment (20)
    • Health (20)
    • Mobiles (20)
    • National (151)
    • Politics (40)
    • Relations (20)
    • Technology (20)
    © 2026 All Rights Reserved Prithvi News Channel. Designed by XorTechs.
    • Home
    • Politics
    • Business
    • Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?