Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: admin
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सीतामढ़ी पुलिस द्वारा बैंकिंग प्रतिष्ठानों /ATM में सुरक्षा-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु बैंकों की सुरक्षा जांच की जा रही है। बैंक परिसर के अंदर एवं बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। सीतामढ़ी जिला में जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण हेतु जन शिकायत सुनवाई का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस को किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 05/02/2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के द्वारा लोगों की समस्याओं को सुन आगे की कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया।[05/02, 4:20 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में माननीय न्यायालय…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक—05 फरवरी 2026 सीतामढ़ी में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू सीतामढ़ी जिले में फाइलेरिया नियंत्रण के उद्देश्य से आगामी 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” को लेकर उपविकास आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में जिला VBD नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. आर. के. यादव, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान), सहायक जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक (ICDS) रूपम…
प्रेस विज्ञप्तिदिनांक–05 फरवरी 2026 जिलाधिकारी सीतामढ़ी की अध्यक्षता में आज दिनांक 05.02.2026 को जिला परिवहन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला प्रबंधक—राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी सहित राज्य खाद्य निगम से संबद्ध सभी 08 मुख्य (MAIN) एवं 08 उप (DSD) परिवहन अभिकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा खाद्यान्न के उठाव, प्रेषण एवं वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान सभी परिवहन अभिकर्ताओं (MAIN/DSD) को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर खाद्यान्न का उठाव एवं वितरण हर हाल में…
प्रेस विज्ञप्ति 05 फरवरी 2026 समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। जिलाधिकारी ने सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक निर्देश दिया।उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि संबंधित विभाग इस संबंध में अपना डीपीआर बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करें। मालूम हो कि सीतामढ़ी जिले में इस प्रोग्राम के तहत 09 गांवों का चयन किया गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क संपर्क ,पेयजल ,बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका का सृजन से संबंधित परियोजनाओं…
संपूर्णता अभियान 1.0 की ऐतिहासिक सफलता के बाद सीतामढ़ी में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभनीति आयोग (भारत सरकार) द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 1.0 में सीतामढ़ी जिले ने ऐतिहासिक सफलता अर्जित करते हुए जिला एवं प्रखंड स्तर पर निर्धारित सभी सूचकांकों में पूर्ण संतृप्तता हासिल की थी। जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के कुशल नेतृत्व, विभिन्न विभागों के प्रभावी समन्वय तथा पीरामल फाउंडेशन के सशक्त तकनीकी सहयोग से सीतामढ़ी देश के अग्रणी जिलों में शामिल हुआ।इसी क्रम में नीति आयोग (भारत सरकार) द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत की गई, जिसका विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पाण्डेय के द्वारा…
जेस्टेशनल डायबिटीज मेलाइटस (GDM) पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन सीतामढ़ी।गर्भावस्था के दौरान होने वाली मधुमेह बीमारी जेस्टेशनल डायबिटीज मेलाइटस (GDM) की समय पर पहचान एवं प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ अखिलेश कुमार की अध्यक्षता और प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अजीत कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक असित रंजन, प्रशिक्षक, BM &E मनीषा कुमारी, DEO मनोज कुमार और पीरामल फाउंडेशन टीम की उपस्थिति में सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, GNM, ANM एवं लैब तकनीशियन ने…
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिलांतर्गत सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क में उपस्थित महिला फरियादियों की समस्याएँ गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुनी जा रही है साथ ही, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।[04/02, 4:27 pm] Social Media: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बाजपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचल निरीक्षक, पुपरी के नेतृत्व में हुमायूँपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम नागरिकों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें विधि-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही,पुलिस प्रशासन को…
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक–04–02–2026 100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य हेतु तीन प्रखंडों में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन का शुभारंभराज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में जिले में शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण लक्ष्य की प्राप्ति हेतु तीन चिन्हित प्रखंडों—नानपुर, बोखारा एवं रन्नीसैदपुर—में स्पेशल रूटीन इम्यूनाइजेशन कैंपेन (Special Routine Immunization Campaign – SRCI) का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष अभियान आगामी 09 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा।इस अभियान को कुल तीन चरणों में लागू किया जाएगा। प्रथम चरण 09 फरवरी से 14 फरवरी, द्वितीय चरण 09 मार्च से 14 मार्च तथा तृतीय चरण 07 अप्रैल…
प्रेस विज्ञप्ति (Press Release) एस० आई० टी० सीतामढ़ी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, बैडमिंटन और वाद-विवाद में छात्रों ने दिखाया दम l सीतामढ़ी:विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.), सीतामढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता “उमंग-2026” के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में खेल और साहित्यिक गतिविधियों का महाकुंभ चल रहा है। 9 से 13 जनवरी तक चलने वाले इस महोत्सव में तकनीकी छात्र-छात्राएं न केवल खेल के मैदान में पसीना बहा रहे हैं, बल्कि अपनी बौद्धिक और तार्किक क्षमता का भी लोहा मनवा रहे हैं।खेल प्रतियोगिताओं में अनुशासन और…
प्रेस विज्ञप्ति (Press Release) सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी: ‘उमंग-2026’ में दिखा खेल और साहित्य का अद्भुत संगम, अब मुजफ्फरपुर में गूंजेगा एस० आई० टी० का नाम l सीतामढ़ी:सीतामढ़ी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (S.I.T.), सीतामढ़ी में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशानुसार आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता “उमंग-2026” के संस्थागत चरण का उत्साहजनक समापन हो गया है। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में तकनीकी छात्रों ने न केवल कलम और कला से, बल्कि खेल के मैदान में अपने पसीने और अनुशासन से भी संस्थान का मान बढ़ाया। अब यहाँ के विजेता छात्र प्रमंडलीय स्तर (Division Level) पर संस्थान…